फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   water problem road jam

दो महीने से प्यासे लोग, सड़क पर निकला गुस्सा

Wed, 11 May 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 11 May 2016 09:45 AM IST
सार

  • दो महीने से पानी के लिए जूझ रहे हैं संजय कॉलोनी निवासी
  • हार्डवेयर से बल्लभगढ़ मार्ग पर जाम से थमी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
water problem road jam
जल संकट से जूझ रही महिलाएं जाम लगाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेयजल समस्या को लेकर सेक्टर-23 संजय कॉलोनी के लोगों ने मंगलवार सुबह सेक्टर-22-23 मेन रोड पर जाम लगा दिया, जिससे हार्डवेयर से बल्लभगढ़ मार्ग पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।

विज्ञापन


सूचना पर निगम के एसडीओ समझाने पहुंचे लेकिन स्थानीयवासी स्थायी हल की मांग करने पर अड़े रहे। उच्चाधिकारियों से वार्ता कर लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह जाम खुलवाया गया।

विज्ञापन

पिछले दो महीने से कॉलोनी में पेयजल की समस्या बनी हुई

water problem road jam
सेक्टर-22-23 मेन रोड पर जाम लगाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

कॉलोनी निवासी नीलम, दिनेश, दीपक, दिगंबर, रामकरन,चंद्रशेखर, गीता, राखी आदि का कहना है कि पिछले दो महीने से कॉलोनी में पेयजल की समस्या बनी हुई है। एसडीओ से लेकर एक्सईएन तक सभी को इस बाबत शिकायत दी गई लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

मंगलवार सुबह लोग एकत्र हुए और 10 बजे सेक्टर-22-23 मेन रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर निगम एसडीओ अशोक रावत पुलिस के साथ पहुंचे। एसडीओ ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थे।

घंटों बाद किसी तरह समझा-बुझाकर जाम खुलवाया गया

water problem road jam
जाम लगाती महिलाओं को समझाते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

कॉलोनीवासी स्थायी समस्या का समाधान करने पर अड़े हुए थे। घंटों बाद किसी तरह समझा-बुझाकर जाम खुलवाया गया। मंगलवार को वर्किंग डे होने और मेन रोड पर जाम लगने के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हार्डवेयर और बल्लभगढ़ मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। लोग किसी तरह शार्टकट रास्ते से अपने गंतव्य तक पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed