{"_id":"683364ecf7f456e116059cb4","slug":"water-did-not-reach-homes-due-to-power-supply-disruption-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-43932-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों तक नहीं पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों तक नहीं पहुंचा पानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर- 10 हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में बिजली कट लगने से निवासियों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में वहां रहने वाले लोगों का कार्य प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि जब-जब आंधी आती है, बिजली कट जाती है। जिसके चलते रेनीवेल का पानी जो यमुना से लिया जाता है, वह सेक्टर-11 बूस्टर तक नहीं पहुंच पाता।
निवासियों का कहना है कि पिछले दिनों आई आंधी में भी बिजली कट होने से निवासियों को पानी के लिए तरसना पड़ा। जिसके बाद प्रशासन से इसके लिए शिकायत भी गई थी। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। दरअसल देर रात आंधी आने के बाद बूस्टरों पर बिजली न आने के चलते रेनीवेल का पानी बूस्टर तक नहीं पहुंचा। जिससे सुबह मोटर चलाने पर लोगों को पानी नहीं मिला। इससे सुबह- सुबह लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
-- -
लोगों से बातचीत
बूस्टर पर पानी नहीं होने के चलते लोगों को पानी नहीं मिला। हालांकि बूस्टरों पर जनरेटर भी लगाए हुए हैं। इसके लिए सरकार की ओर से तेल के रुपये भी दिए जाते हैं। इसके बावजूद जनरेटर का प्रयोग नहीं किया जाता।--
विज्ञापन
शिव कुमार वशिष्ठ, आरडब्ल्यूए प्रधान
--
सेक्टर- 11 बूस्टर से सेक्टर- 10 और 11 में रहने वाले लोगों को घरों में पानी सप्लाई होता है। आंधी आते ही बिजली बाधित हो जाती है और निवासियों को पानी के लिए तरसना पड़ता है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।-- प्रदीप, निवासी
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर- 10 हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में बिजली कट लगने से निवासियों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में वहां रहने वाले लोगों का कार्य प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि जब-जब आंधी आती है, बिजली कट जाती है। जिसके चलते रेनीवेल का पानी जो यमुना से लिया जाता है, वह सेक्टर-11 बूस्टर तक नहीं पहुंच पाता।
निवासियों का कहना है कि पिछले दिनों आई आंधी में भी बिजली कट होने से निवासियों को पानी के लिए तरसना पड़ा। जिसके बाद प्रशासन से इसके लिए शिकायत भी गई थी। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। दरअसल देर रात आंधी आने के बाद बूस्टरों पर बिजली न आने के चलते रेनीवेल का पानी बूस्टर तक नहीं पहुंचा। जिससे सुबह मोटर चलाने पर लोगों को पानी नहीं मिला। इससे सुबह- सुबह लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
लोगों से बातचीत
बूस्टर पर पानी नहीं होने के चलते लोगों को पानी नहीं मिला। हालांकि बूस्टरों पर जनरेटर भी लगाए हुए हैं। इसके लिए सरकार की ओर से तेल के रुपये भी दिए जाते हैं। इसके बावजूद जनरेटर का प्रयोग नहीं किया जाता।
विज्ञापन
शिव कुमार वशिष्ठ, आरडब्ल्यूए प्रधान
सेक्टर- 11 बूस्टर से सेक्टर- 10 और 11 में रहने वाले लोगों को घरों में पानी सप्लाई होता है। आंधी आते ही बिजली बाधित हो जाती है और निवासियों को पानी के लिए तरसना पड़ता है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।