फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   water did not come out even after eight hours

Faridabad News: स्मार्ट सिटी में 39 एमएम बारिश...आठ घंटे बाद भी नहीं निकला पानी

Sat, 29 Jul 2023 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
water did not come out even after eight hours
सड़कों पर जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में हुई बेहद परेशानी
विज्ञापन


नाले ओवरफ्लो, सेक्टरों और कॉलोनियों में पानी घुसा
नगर निगम अधिकारियों के इंतजामों की खुल गई पोल

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तीन
दिन से रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया। हालात यह हैं कि स्मार्ट सिटी की सड़कों पर आठ घंटे बाद भी 39 एमएम पानी नहीं निकल सका। जगह-जगह सड़कों पर पानी भरा होने से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में तीन दिन से बारिश हो रही है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे नाले ओवरफ्लो हो गए। सेक्टर और कॉलोनियों में पानी घुस गया। नगर निगम पिछले एक माह से नालों की सफाई के दावे कर रहा था। उपायुक्त विक्रम सिंह सहित नगर निगम अधिकारियों ने नालों की सफाई का जायजा भी लिया था। जहां-जहां जरूरत थी, वहां सफाई का काम भी चालू करवाया था, लेकिन यह केवल खानापूर्ति तक सीमित रहा। नाले ओवरफ्लो होने से सेक्टर और कॉलोनियों के लोगों काे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाटा चौक, अजरौंदा चौक, सेक्टर-7-8 चौक और बल्लभगढ़ चौक पर हुए जलभराव से ट्रैफिक जाम की समस्या बन गई। सबसे ज्यादा खराब हालत अजरौंदा चौक, बाटा चौक, डबुआ कॉलोनी 60 फीट रोड, पर्वतिया कॉलोनी और सेक्टर-22, 23 और सेक्टर-15ए में देखने को मिली। यहां की सड़केें पानी से लबालब थीं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। वाहनों की लंबी कतार लग गई। ऐसे में ट्रैफिक कर्मियों को पानी में उतरकर यातायात व्यवस्था संभालनी पड़ी। दूसरी ओर हाइवे की सर्विस लेने पर भी जलभराव की समस्या रही। हालांकि निगम और एनएचएआई ने पानी निकासी के लिए इंतजाम कराने की बात कही थी।
विज्ञापन

सेक्टर-21 स्थित मार्बल मार्केट के कारोबारी विष्णु गोयल ने बताया कि बाजार में दो-तीन फीट तक पानी जमा है। ऐसे में लोगों को दुकान तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। ऐसा हाल सेक्टरों में भी है। उन्होंने बताया कि शहर में पानी की निकासी के बेहतर इंतजाम नहीं हैं। निगम अधिकारी ज्यादा बारिश होने पर निकासी में देरी होने की बात करते हैं। अब 39 एमएम बारिश का पानी भी नहीं निकल रहा है। यह निगम अधिकारियों के इंतजामों की पोल खोल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



करोड़ों खर्च, फिर भी सड़कों पर जलभराव
नगर निगम पानी निकासी के लिए हर साल करोड़ों रुपये खर्च करने के दावे करता है, लेकिन बारिश में सच्चाई सामने आ जाती है। निगम अधिकारियों को इस शहर की कोई चिंता नहीं है। निगम को जो इंतजाम चार माह पहले करने चाहिए थे, वह बारिश के दौरान किए जाते हैं। इससे सड़कों पर जलभराव होता है। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
- नीरज शर्मा, विधायक, कांग्रेस, एनआईटी


नगर निगम द्वारा बारिश के पानी की निकासी के सभी इंतजार किए गए हैं। सभी डिस्पोजल और पंप सेट चल रहे हैं। सड़कों से जल्द पानी निकल जाएगा।
- ओमवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, नगर निगम

कहां कितनी बारिश
फरीदाबाद - 39 एमएम
तिगांव - 26 एमएम
धौज - 05 एमएम
बल्लभगढ़ - 17 एमएम
मोहना - 06 एमएम
दयालपुर - 08 एमएम
बड़खल - 35 एमएम
गौंछी - 07 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed