फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Water crisis in NIT and Barkhal region

एनआईटी और बड़खल क्षेत्र में पानी का संकट

Tue, 09 Mar 2021 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in NIT and Barkhal region
फरीदाबाद। गांव बादशाहपुर में रेनीवेल की लाइन नंबर छह क्षतिग्रस्त होने से चौथे दिन भी एनआईटी और बड़खल क्षेत्र के दो दर्जन इलाकों में पानी का संकट बरकरार रहा। नलों में पानी नहीं आने से दिनभर लोग परेशान है। ऐसे में उन्हें प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीदकर काम चलाना पड़ा। दूसरी तरफ टैंकर चालकों ने भी लोगों की परेशानी का जमकर फायदा उठाया।
विज्ञापन

800 और 900 रुपये में मिलने वाला टैंकर 1000 से 1100 रुपये में खरीदकर लोगों ने प्यास बुझाई। हालांकि नगर निगम अधिकारियों ने दावा किया कि बुधवार शाम तक सभी इलाकों में सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

चार दिन पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से ग्रेटर फरीदाबाद में बारिश के दौरान जमा होने वाली पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज लाइन का निर्माण किया जा रहा है। गांव बादशाहपुर सरकारी स्कूल के पास ड्रेनेज के लिए जेसीबी से खुदाई के दौरान रेनीवेल की लाइन नंबर छह क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण सेक्टर 29, 30, 31, 19, 21, 21ए, बी, सी, डी, सेक्टर 46, 48, एनआईटी एक नंबर, दो नंबर, तीन नंबर, पांच नंबर, डबुआ कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, सारन, सेक्टर-14, 15, 16, सेक्टर 15ए, सेक्टर-16ए इलाकों में पानी का संकट खड़ा हो गया। पानी की सप्लाई बंद होने से नल सूख गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 लाख लोगों को परेशानी
इन सभी इलाकों में आठ लाख लोग रहते हैं। नलों में पानी न आने से लोगों खाने से लेकर पीने तक के पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। सुबह नौकरी पर जाने से पहले लोग पानी का इंतजाम करना पड़ता है। सेक्टर-19 निवासी विपुल त्रिखा ने बताया कि करीब चार दिन से पानी नहीं आ रहा है। इससे दिनभर सेक्टर में प्राइवेट टैंकरों से पानी सप्लाई हो रहा है। सरकारी टैंकर आते नहीं है। प्राइवेट टैंकर चालकों ने दाम बढ़ा दिए हैं। एक टैंकर पानी के एक हजार से 11 सौ रुपये तक लिए जा रहे हैं। इससे काफी परेशान है। डबुआ कॉलोनी निवासी अंकुर ने बताया कि लोग सुबह प्राइवेट टैंकरों से 20-20 रुपये में पानी की केन भरवाकर काम चला रहे हैं। पानी की समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

रेनीवेल की क्षतिग्रस्त पाइप का मरम्मत कार्य जारी है। नगर निगम के कर्मचारी मंगलवार सुबह से मरम्मत कार्य में लगे हैं। बुधवार शाम तक लाइन को ठीक कर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
- रामली लाल, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed