फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Water and Sewerage Project Launched; 70 km of Pipelines to be Laid

Faridabad News: जल व सीवरेज परियोजना शुरू, 70 किमी पाइपलाइन बिछेगी

Mon, 06 Apr 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Water and Sewerage Project Launched; 70 km of Pipelines to be Laid
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने परियोजना का शुभारंभ किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को शहर में बहुप्रतीक्षित पानी एवं सीवरेज लाइन परियोजना का शुभारंभ किया। वार्ड-12 जवाहर नगर कैंप स्थित धीगड़ा भवन परिसर में नारियल फोड़कर परियोजना की शुरुआत की गई। मंत्री ने कहा कि पलवल में पहली बार इतने बड़े स्तर पर सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम शुरू हुआ है।

मंत्री ने बताया कि अमृत 2.0 योजना के तहत लगभग 332 करोड़ रुपये की लागत से पूरे शहर में सीवरेज नेटवर्क मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही रैनीवेल परियोजना के तहत करीब 522 करोड़ रुपये खर्च कर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने इसे पलवल के इतिहास में मील का पत्थर बताया। गौरव गौतम ने कहा कि इससे वर्षों पुरानी जल निकासी और पेयजल की समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। खेल मंत्री ने जानकारी दी कि पलवल में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम का उन्नयन लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। स्टेडियम में आधुनिक लाइटिंग और ट्रैक की व्यवस्था होगी, जिससे खिलाड़ी दिन-रात अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा आगरा चौक से न्यू कॉलोनी तक लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से मॉडल रोड का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा। जिससे शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि शहर में 10 से 15 स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी विकसित किए जाएंगे, ताकि जलभराव की समस्या को कम किया जा सके। मंत्री ने स्वच्छता पर भी विशेष बल देते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे सफाई के प्रति जागरूक रहें। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता अजय तनेजा ने बताया कि परियोजना के तहत करीब 70 किलोमीटर जल आपूर्ति पाइपलाइन और 50 किलोमीटर सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त गलियों का पुनर्निर्माण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में मार्केट कमेटी चेयरमैन पंकज विरमानी सहित कई अधिकारी व लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed