फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Watchmen will guard the cleared land in Jamai Colony.

Faridabad News: जमाई कॉलोनी में चौकीदार करेंगे खाली कराई जमीन की निगरानी

Wed, 15 Jul 2026 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Watchmen will guard the cleared land in Jamai Colony.
अतिक्रमण हटाने के बाद निगम अब दोबारा कब्जे से बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था करेगा
विज्ञापन

निगम 17 जुलाई को पौधरोपण कर भूमि को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करेगा


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। अरावली क्षेत्र स्थित जमाई कॉलोनी में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने के बाद नगर निगम अब सरकारी जमीन को दोबारा कब्जे से बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था करने जा रहा है। निगम खाली कराई गई भूमि की सुरक्षा के लिए चौकीदार तैनात करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र के चारों ओर चहारदीवारी बनाने की योजना भी तैयार की गई है। निगम 17 जुलाई को यहां पौधरोपण कर भूमि को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करेगा।

मंगलवार को नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने के बाद मौके पर पड़े मलबे को हटाने का कार्य किया। साथ ही पौधरोपण की तैयारियां भी शुरू कर दी। टीम ने पौधे लगाने के लिए गड्ढे तैयार किए, ताकि निर्धारित तिथि पर पौधरोपण अभियान चलाया जा सके। निगम अधिकारियों का कहना है कि पौधरोपण का उद्देश्य केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि सरकारी भूमि को सुरक्षित रखना भी है। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जाएगी और चौकीदारों की निगरानी में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दोबारा कोई अवैध कब्जा न हो। निगम चौकीदारों की तैनाती के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि करीब तीन वर्ष पहले भी निगम ने जमाई कॉलोनी से अतिक्रमण हटाया था लेकिन समय के साथ दोबारा पक्के मकान और अन्य अवैध निर्माण खड़े हो गए। निगम पुराने अनुभव को देखते हुए इस बार सिर्फ तोड़फोड़ कार्रवाई तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि खाली कराई गई जमीन की स्थायी सुरक्षा पर भी जोर दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अतिक्रमण हटाने के साथ चहारदीवारी बनाने के साथ चौकीदार की तैनाती की जाएगी ताकि पौधों की देखभाल की जा सके व दोबारा अतिक्रमण होने से रोका जा सके।
- सुरेंद्र हुड्डा, एसडीओ नगर निगम







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article