{"_id":"653163bb56cd7846a40dde51","slug":"warehouse-collapsed-due-to-excavation-of-basement-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-15687-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बेसमेंट की खुदाई के चलते भर-भराकर गिरा गोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बेसमेंट की खुदाई के चलते भर-भराकर गिरा गोदाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सारन चौक पर एक खाली प्लॉट में बेसमेंट की खुदाई करते समय पड़ोस में बना गोदाम भर-भराकर गिर गया। गोदाम के गिरने की सूचना पाकर मालिक मनीष अरोड़ा मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पहले गोदाम बना रखा था, जिसके साथ वाले प्लॉट में बेसमेंट खोदा जा रहा था।
गोदाम मालिक मनीष अरोड़ा ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। मनीष ने बताया कि ब्राउन लैबोरेट्री के नाम से यह प्लाॅट है और बिना किसी जानकारी के यहां पर बेसमेंट की खुदाई बेतरतीब तरीके से कर दी गई। उन्होंने अपनी सीमा से बढ़कर गोदाम की तरफ खुदाई की है, जिसके चलते गोदाम ढह गया और लाखों रुपये का नुकसान हो गया। इस खाली प्लाॅट के दाएं-बाएं निर्माण हुआ है। जब खाली प्लॉट में खुदाई की जा रही थी तो फैक्टरी वालों ने आगाह कर दिया कि दूर खुदाई करें। जिसके बाद प्लॉट मालिक ने उस कंपनी से हटकर 8-10 फुट की दूरी पर की खुदाई की। लेकिन, गोदाम बंद था और कोई उसमें रहता नहीं था। जिसके चलते प्लॉट वालों ने बिल्कुल गोदाम की दीवार के साथ से खुदाई शुरू कर दी। जैसे ही वहां पर जेसीबी का पंजा मारा गया, गोदाम भरभराकर गिर गया।
..........
नगर निगम की लापरवाही के चलते हो रहे हैं हादसेे
शहर में नगर निगम की लापरवाही के चलते धड़ल्ले से अवैध निर्माण हो रहे हैं। बिना परमिशन के बेसमेंट खोदे जा रहे हैं, बिना नक्शा पास किए बहु मंजिला इमारतों के निर्माण किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, हरियाणा सरकार द्वारा 4 मंजिला इमारतों पर लगाई गई रोक के बावजूद निगम अधिकारियों की मिलीभगत से धड़ल्ले से निर्माण हो रहे हैं। हालांकि नगर निगम का कहना हैं कि निर्माणाधीन भवन के बारे में जेई से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद प्लॉट मालिक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
..........................
सारन चौक पर पड़ोसी द्वारा की जा रही खुदाई के चलते गोदाम गिर जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। प्लॉट मालिक का अभी पता नहीं चल पाया है। जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेन्द्र सिंह, एसएचओ मुजेसर