फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Waiting for the family to arrive, post-mortem could not be done

Faridabad News: परिवार के आने का हो रहा इंतजार, नहीं हो सका पोस्टमार्टम

Thu, 25 Dec 2025 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Waiting for the family to arrive, post-mortem could not be done
रामनगर कॉलोनी में मंगलवार सुबह हुई थी विकास की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुजेसर थाना इलाके में युवक विकास की हत्या मामले में बुधवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस के अनुसार मृतक के परिवार वाले बुधवार को फरीदाबाद नहीं पहुंचे हैं। परिवार के आने का इंतजार किया जा रहा है और उनके आने पर ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अब उम्मीद है कि बृहस्पतिवार तक मृतक के परिवार वाले आ जाएंगे। वहीं वारदात के बाद से भागे हुए शंभू की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।


मुजेसर थाना इलाके के सरूरपुर की रामनगर कॉलोनी में ये मामला मंगलवार सुबह सामने आया था। 25 साल का विकास यहां अपने जीजा के जीजा शंभू और उसकी पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता था। इन्होंने अवधेश भारती के मकान में दो कमरे किराये पर लिए हुए थे। मंगलवार अल-सुबह शंभू फावड़ा लेकर विकास के कमरे में घुसा और उसके सिर पर लगातार वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद शंभू यहां से भाग गया। मकान में किराये पर रहने वाले अन्य लोग उठे तो मामले का पता चला। सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। बिहार में मृतक के परिवार को सूचना दी गई। शव को मोर्चरी पहुंचाया गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि शंभू को शक था कि विकास के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है और इसी के चलते उसने वारदात की। मकान मालिक के बयान पर मुजेसर थाना में आरोपी शंभू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed