फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Voter revision teams will start visiting homes from today.

Faridabad News: आज से घर-घर पहुंचेगी मतदाता पुनरीक्षण टीम

Sun, 14 Jun 2026 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Voter revision teams will start visiting homes from today.
-एक माह तक चलेगा विशेष अभियान, डीसी आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को दिए नियमित फील्ड निरीक्षण के निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और अपडेट बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान सोमवार 15 जून से शुरू होगा। इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) एक माह तक घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करेंगे और मतदाताओं के सत्यापन एवं मैपिंग का कार्य करेंगे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से इस प्रक्रिया में सहयोग करते हुए सही जानकारी समय पर उपलब्ध कराने की अपील की है।

रविवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ अभियान की तैयारियों और प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने जिले के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) तथा अभियान से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अभियान को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। आयुष सिन्हा ने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे तथा मतदाताओं के विवरण का सत्यापन करेंगे। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना और पात्र नागरिकों का सही रिकॉर्ड सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी स्वयं क्षेत्र में जाकर बीएलओ और प्रगणकों के कार्य की निगरानी करें, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता और गुणवत्ता बनी रहे। फील्ड निरीक्षण से किसी भी त्रुटि या समस्या की समय रहते पहचान कर उसका समाधान किया जा सकेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला होती है और उसकी शुद्धता बनाए रखना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे घर पहुंचने वाले बीएलओ का सहयोग करें और गणना प्रपत्र में सही एवं पूर्ण जानकारी भरकर समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हो सके।


बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, सीईओ जिला परिषद शिखा अंतिल, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम फरीदाबाद डॉ. हनी बंसल, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, एचएसवीपी एस्टेट ऑफिसर नवीन कुमार, नगराधीश अंकित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed