फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vomiting and diarrhea cases increase in children due to changing weather

Faridabad News: बदलते मौसम में बच्चों में बढ़े उल्टी-दस्त के मामले

Wed, 15 Apr 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Vomiting and diarrhea cases increase in children due to changing weather
जिला नागरिक अस्पताल में बड़ी संख्या में पहुंच रहे मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। बदलते मौसम के बीच जिला नागरिक अस्पताल में बच्चों में उल्टी-दस्त के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 120 बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें से 50 से 60 बच्चों में डायरिया के लक्षण पाए जा रहे हैं।



अस्पताल प्रशासन के अनुसार मौसम में अचानक बदलाव, गर्मी की शुरुआत और दिन-रात के तापमान में अंतर के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दूषित पानी पीना, खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ खाना और साफ-सफाई का ध्यान न रखना इसके प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। खासकर छोटे बच्चे जल्दी इसकी चपेट में आ रहे हैं क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कमजोर होती है।
विज्ञापन




सेक्टर-3 निवासी अर्जुन ने बताया कि उनके तीन साल के बच्चे को पिछले दो दिन से उल्टी और दस्त हो रहे थे। शुरुआत में घरेलू उपचार किया, लेकिन हालत बिगड़ने पर अस्पताल लाना पड़ा। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के शरीर में पानी की कमी होने लगी थी। वहीं, एनआईटी क्षेत्र की रहने वाली पुष्पा रानी ने कहा कि उनके बच्चे को अचानक दस्त शुरू हो गए, जिसके बाद तुरंत अस्पताल पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी बच्चों की सेहत पर भारी पड़ सकती है। बच्चों को हमेशा उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पिलाना चाहिए और घर का ताजा बना खाना देना चाहिए। बाहर के खाने, खासकर कटे-फटे फल और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बचना जरूरी है। इसके साथ ही हाथ धोने की आदत और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।




हर साल मौसम बदलने के समय ऐसे मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। अधिकतर बच्चे डिहाइड्रेशन की स्थिति में अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में समय पर ओआरएस देना और शरीर में पानी की कमी न होने देना बहुत जरूरी है। यदि बच्चे को बार-बार उल्टी, दस्त या सुस्ती जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अस्पताल लेकर आना चाहिए।-डॉ. विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed