{"_id":"69c7df6236a47dc75a0fcdf8","slug":"volleyball-competition-organized-at-km-mehta-college-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66107-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: केएम मेहता कॉलेज में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: केएम मेहता कॉलेज में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन
राइजिंग स्टार, केएल मेहता और उत्तराखंड स्पोर्ट्स अकादमी बनी विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के केएल मेहता दयानंद सरस्वती महाविद्यालय में शनिवार को एकदिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने के लिए दम दिखाया। इनमें राइजिंग स्टार क्लब सेक्टर-19, मावी क्लब सेक्टर-12, बीएस अनंगपुरिया, उत्तराखंड स्पोर्ट्स अकादमी बल्लभगढ़, जेसी बोस युनिवर्सिटी, एसएसए अकादमी भांखरी गांव, थंडर दिवा क्लब तिगांव और केएल महता दयानंद महिला महाविद्यालय की टीमें शामिल रहीं।
इनमें राइजिंग स्टार क्लब सेक्टर-19 ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि केएल महता दयानंद महिला महाविद्यालय की टीम ने रजत और उत्तराखंड स्पोर्ट्स अकादमी बल्लभगढ़, ने कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की। स्वर्ण पदक जीतने के बाद राइजिंग की टीम बेहद खुश नजर आई खिलाड़ियों ने कहा कि स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद से ही मैदान में उतरे थे और अब वह हासिल करके बेहद खुशी हो रही है। प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबाल प्रशिक्षिका और जिला खेल अधिकारी आशा गहलोत ने मैदान पर पहुंचकर सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।