फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vinay in 10th and Samiksha in 12th school topper

Faridabad News: 10वीं में विनय व 12वीं में समीक्षा स्कूल टॉपर

Mon, 06 May 2024 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Vinay in 10th and Samiksha in 12th school topper
- आईसीएसई परीक्षा परिणाम सोमवार दोपहर बाद हुआ जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) बोर्ड ने सोमवार को आईसीएसई 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। 10वीं में 96.6 फीसदी अंक के साथ विनय व 12वीं में 93 प्रतिशत के साथ समीक्षा कालरा ने स्कूल टॉप किया है। दोनों विद्यार्थी विज्ञान संकाय के हैं। जिले के एकमात्र स्कूल में 10वीं में 116 और 12वीं में 68 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम रहा।
सेक्टर-21 स्थित जीवा पब्लिक स्कूल की ओर से जानकारी दी गई कि समीक्षा कालरा ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, विज्ञान संकाय की अर्शिता राणा 87 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। स्कूल में नभ्या 84.5 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में तीसरे स्थान पर रहीं। वाणिज्य संकाय में गगन कुमार (90.5) प्रतिशत के प्राप्त कर प्रथम और सौम्या गुलाटी 82.7 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और स्मृति सिंह (83) प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। मानविकी (ह्यूमैनिटीज) संकाय में पलक चौहान 88 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान पर रहीं। पूर्वी बघेल 86.5 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और तल्हा अल्लाउद्दीन 85.2 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन



10वीं में विनय ने 96.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर 95.6 प्रतिशत अंक लेकर जय गुप्ता और आत्मन सिंह 93.6 प्रतिशत लेकर तृतीय स्थान पर रहे। वाणिज्य वर्ग में हिमांगी नरुला ने 93.3 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम रहीं, जबकि गुरलीन कौर 91 प्रतिशत लेकर द्वितीय और दृष्टि 90.8 प्रतिशत लेकर तृतीय स्थान पर रहीं। स्कूल के निदेशक चंद्र लता चौहान और ऋषिपाल चौहान ने बच्चों को उत्तीर्ण होने पर बधाई दी। उनका कहना है कि इस वर्ष भी लड़कियों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा।

06जेएनडी10: चुनाव से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों की बैठक लेते हुए एसडीएम मनीष कुमार फोगाट। सं

06जेएनडी10: चुनाव से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों की बैठक लेते हुए एसडीएम मनीष कुमार फोगाट। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed