{"_id":"64c3d548144aa18352020358","slug":"villages-are-developed-through-panchayati-raj-omprakash-dhankhar-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-10267-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती राज के माध्यम से होता है गांवों का विकास : ओमप्रकाश धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती राज के माध्यम से होता है गांवों का विकास : ओमप्रकाश धनखड़
विज्ञापन
-दो दिवसीय क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। 7 व 8 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी की ओर से सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में 7 प्रदेशों के क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद के दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन होगा। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि फरीदाबाद में पहली बार इतने बड़े स्तर पर पंचायती राज परिषद के सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज के माध्यम से गांवों का विकास होता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री रवींद्र राजू के मार्गदर्शन में शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने की। इस बैठक में फरीदाबाद के साथ-साथ दिल्ली व आसपास क्षेत्रों के वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। धनखड़ ने बताया कि फरीदाबाद में पहली बार इतने बड़े स्तर पर पंचायती राज परिषद के सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर तीन भागों में बांटे गए हैं। जिसमें उत्तर क्षेत्र के लिए हरियाणा का चयन किया गया है, जबकि पूर्व के लिए कलकत्ता तथा दक्षिण-पश्चिमी के लिए दमन शामिल हैं। धनखड़ ने बताया कि सम्मेलन में उत्तर के 7 प्रदेशों के जिला पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष हिस्सा लेंगे। इसके माध्यम से उन्हें बेहतर तरीके से कार्य करने तथा पंचायती राज अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया जाएगा। पंचायती राज एक ऐसी व्यवस्था है, जिसके माध्यम से गांवों का विकास होता है, जनता ने जो प्रतिनिधि चुनकर जिला पंचायतों में भेजे हैं, उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। धनखड़ ने कहा कि दो दिवसीय कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे एवं उनका महत्वपूर्ण संबोधन रहेगा। इस मौके पर डा. ओमप्रकाश अत्रे, डा. अरविंद यादव, गोपाल शर्मा, राजीव जेटली, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता,संदीप जोशी, सचिव अजय गौड़, सुमन बाला, मूलचंद मित्तल, हरेंद्र भड़ाना, अनिल नागर आदि मौजूद रहे।