{"_id":"697f8c7e19a4cb0f450fbba9","slug":"villagers-who-have-been-waiting-for-water-from-renivell-for-years-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-109615-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वर्षों से रेनिवेल के पानी का इंतज़ार कर रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वर्षों से रेनिवेल के पानी का इंतज़ार कर रहे ग्रामीण
विज्ञापन
-आज भी टैंकरों के सहारे प्यास बुझा रहे लहाबास गांव के ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां । खंड का लहाबास गांव वर्षों से भीषण पेयजल संकट का सामना कर रहा है। हालात ऐसे हैं कि गांव तक आज तक रेनिवेल परियोजना का पानी नहीं पहुंच पाया, जिससे ग्रामीणों को मजबूरी में टैंकरों के सहारे अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। भीषण गर्मी हो या सर्दी का मौसम, लहाबास के लोग हर दिन पानी की चिंता में घिरे रहते हैं।
गांव के यूनुस खान, तस्लीम खान, फारूक, जावेद, साकिर सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि रेनिवेल परियोजना शुरू हुए कई साल बीत चुके हैं, लेकिन लहाबास गांव को अब तक इससे नहीं जोड़ा गया। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की समस्या को लेकर वे कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर चुके हैं। गांव के लोगों ने कई मौकों पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिले, समाधान आज तक नहीं निकला। मजबूरी में ग्रामीण महंगे दामों पर टैंकरों से पानी मंगवाने को विवश हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि लहाबास गांव को तेड गांव में बने आईबीएस से जोड़ा जाए, ताकि रेनिवेल का पानी गांव तक पहुंच सके और वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो। गांव के लोगों का कहना है कि जब तेड गांव में आईबीएस का निर्माण किया गया था, उस समय लहाबास गांव को भी इस योजना में शामिल किया गया था, लेकिन आज तक इसे जोड़ा नहीं गया। बताया गया कि पानी की इस गंभीर समस्या को जिला उपायुक्त के रात्रि विश्राम कार्यक्रम के दौरान भी उठाया गया था। उस दौरान अधिकारियों ने माना था कि लहाबास को योजना में शामिल किया गया था, फिर भी आज तक पानी नहीं पहुंच पाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है ।
विज्ञापन
शिकायत के बाद नूंह उपायुक्त अखिल पिलानी ने गांव के लोगों की पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए हैं । अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने के लिए कहा गया, ताकि लहाबास गांव को रेनिवेल परियोजना से जोड़कर स्थायी रूप से पानी की आपूर्ति शुरू की जा सके।