फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Villagers stopped road construction in Mohana

Faridabad News: मोहना में ग्रामीणों ने रुकवाया सड़क निर्माण, पुराने ब्लॉक लगाने पर आपत्ति

Thu, 07 Aug 2025 10:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 07 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped road construction in Mohana
पीडब्ल्यूडी विभाग से सड़क की अच्छी गुणवत्ता के लिए नए ब्लॉक लगाने की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। मोहना गांव से सिद्ध बाबा स्थान की ओर बन रही पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़क को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कार्य रुकवा दिया है। इस मार्ग पर पीडब्ल्यूडी द्वारा टेंडर के माध्यम से इंटरलॉकिंग ब्लॉक से सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों ने देखा कि निर्माण में पुराने और टूटे हुए ब्लॉक लगाए जा रहे हैं तो उन्होंने विरोध जताया और कार्य रुकवा दिया।

ग्रामीण मुकेश का कहना है कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में पुराने और घटिया गुणवत्ता के ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। जब उनसे निर्माण कार्य के संबंध में स्वीकृत योजना और कागजात दिखाने को कहा गया तो वे कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। ग्रामीणों की मांग है कि इस मार्ग को सीसी रोड के रूप में बनाया जाए ताकि वर्षों तक सड़क टिकाऊ बनी रहे और गांव के लोग सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकें।
विज्ञापन


इस मामले में पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ रविंद्र सहरावत ने बताया कि निर्माण कार्य फिलहाल ग्रामीणों के विरोध के चलते रोक दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण का टेंडर इंटरलॉकिंग ब्लॉक से करने का ही है। विभाग के पास पुराने ब्लॉक का स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए उन्हीं का उपयोग किया जा रहा है। यदि ठेकेदार पुराने ब्लॉक से सड़क बनाता है तो उसे उसी के अनुसार भुगतान किया जाएगा, लेकिन अगर ग्रामीण नई सामग्री से सड़क बनवाना चाहते हैं तो ठेकेदार नए ब्लॉक लगाकर काम करेगा और उसके लिए भुगतान भी नए ब्लॉक के हिसाब से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मोहना निवासी वीरेंद्र ने बताया कि ठेकेदार द्वारा अधूरा निर्माण कार्य छोड़ देने से सड़क पर बड़ी-बड़ी खाइयां बन गई हैं। इससे दोपहिया वाहन चालकों को जान का खतरा बना हुआ है। यदि किसी के साथ कोई दुर्घटना होती है तो उसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग और ठेकेदार जिम्मेदार होंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक कार्य पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ नहीं होगा, तब तक वे कार्य शुरू नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed