फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   villagers scared with drone

Faridabad News: जिले के कई गांवों में देर रात आसमान में दिखे ड्रोन, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 19 Aug 2025 05:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 05:11 PM IST
विज्ञापन
villagers scared with drone
जिले के कई है में देर रात आसमान में दिखे ड्रोन, ग्रामीणों में फैला दहशत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के कई गांवों में रात के समय आसमान में कई संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। नांगल ब्राह्मण, लुलवाडी, भवाना, सेलौटी व आसपास के गांवों के लोगों ने बीती रात आकाश में रोशनी करते हुए उड़ते ड्रोन देखे। ड्रोन देखकर कई लोग अपनी छतों पर चढ़कर ड्रोन के वीडियो व तस्वीरें बनाने लगे। वीडियो में ड्रोन की लाइटें चमकती हुई और हवा में गोल चक्कर लगाते हुए दिखाई दे रही थीं।


ग्रामीणों ने बताया कि अचानक आसमान में कई ड्रोन एक साथ दिखाई दिए और वे यह समझने में असमर्थ रहे कि ये कहां से आ रहे हैं तथा किस मकसद से उड़े हुए हैं। कुछ लोग शोर-शराबा व चिंता के कारण घरों से बाहर निकल आए और पड़ोसियों को सतर्क किया। ग्रामीणों ने डर के चलते पुलिस को तत्काल सूचना दी। सूचना मिलने पर चांदहट थाना से पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंची, परंतु ड्रोन भौतिक रूप से पकड़ में नहीं आए और उनकी पहचान नहीं हो सकी। चांदहट थाना प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी सरपंचों को चौकसी बढ़ाने व गांवों में पहरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा है कि संभव है चोर ड्रोन के माध्यम से पैटर्न देखकर चोरी की योजना बना रहे हों, इसलिए सावधानी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed