{"_id":"6a4410e9fdb3251c79053dda","slug":"villagers-of-sautai-protested-against-the-dumping-yard-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73646-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सौतई के ग्रामीणों ने किया डंपिंग यार्ड का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सौतई के ग्रामीणों ने किया डंपिंग यार्ड का विरोध
विज्ञापन
फरीदाबाद सोतई गांव की पंचायत डंपिंग यार्ड के विरोध में मेयर प्रवीण बत्रा जोशी को ज्ञापन देने जा
- फोटो : जायंट्स महिला शक्ति के कार्यक्रम में सम्मानित की गई पूर्व अध्यक्ष। संवाद
निगमायुक्त और मेयर को ज्ञापन सौंपा, वैकल्पिक स्थान पर शिफ्ट करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सौतई के ग्रामीणों ने गांव की सीमा में प्रस्तावित डंपिंग यार्ड का विरोध करते हुए मंगलवार को निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा और मेयर प्रवीण जोशी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि डंपिंग यार्ड को गांव से दूर किसी अन्य स्थान पर स्थापित किया जाए, ताकि ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि सरकार गांव सौतई की सीमा के भीतर डंपिंग यार्ड बनाने की तैयारी कर रही है। इस सूचना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। उनका कहना है कि यदि गांव के पास डंपिंग यार्ड बनाया गया तो भूजल प्रदूषित होने की आशंका है, जिससे पीने का पानी प्रभावित होगा। साथ ही गंदगी और दुर्गंध के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैल सकती हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के आसपास अन्य गांव भी बसे हुए हैं तथा आईएमटी क्षेत्र के कार्यालय और कंपनियां भी निकट स्थित हैं। ऐसे में डंपिंग यार्ड बनने से न केवल गांव के लोगों बल्कि आसपास के गांवों और औद्योगिक क्षेत्र पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मेयर से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए डंपिंग यार्ड के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए। उनका कहना है कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन ऐसे कार्य आबादी वाले क्षेत्रों से दूर किए जाने चाहिए, ताकि पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल असर न पड़े। ज्ञापन सौंपने के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर कूड़ाघर संघर्ष समिति के प्रधान देवेंद्र, भूपेंद्र, तेजपाल, विक्रम रावत, दिनेश, भोली आदि मौजूद रहे।