फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Villagers in Mohana distressed by hours-long power cuts.

Faridabad News: मोहना में घंटों की बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

Thu, 30 Apr 2026 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Villagers in Mohana distressed by hours-long power cuts.
गर्मी में बढ़ीं मुश्किलें, विभाग में शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। मोहना गांव में लगातार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से 4 से 5 घंटे तक लगातार बड़े-बड़े बिजली कट लगाए जा रहे हैं, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खासकर बुजुर्गों और बच्चों की स्थिति काफी खराब बनी हुई है। वहीं पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करना भी ग्रामीणों के लिए चुनौती बन गया है। ग्रामीण महेश चंद ने बताया कि प्रशासन द्वारा गांव में 24 घंटे में से 22 घंटे बिजली आपूर्ति देने का दावा किया जाता है लेकिन हकीकत में मुश्किल से 5 से 6 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बाकी समय लोगों को अंधेरे और गर्मी में समय बिताना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली की कमी के कारण घरों में पानी की मोटर भी नहीं चल पा रही हैं, जिससे पेयजल संकट गहराने लगा है।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण रोशन ने बताया कि रात के समय भी कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है। लगातार बिजली कटने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही और गर्मी के कारण बुजुर्गों का जीना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग में शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। इस मामले में बिजली विभाग के जेई जितेंद्र कुमार ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से कई बार बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ती है ताकि कोई हादसा न हो। इसके अलावा गांव में पुराने बिजली तारों को बदलने का कार्य भी जारी है। उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होने तक मजबूरन बिजली कट लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed