{"_id":"6107e7698ebc3e842045834f","slug":"villagers-have-been-pleading-for-a-pucca-road-for-15-years-faridabad-news-noi597053856","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 साल से पक्के रास्ते के लिए गुहार लगा रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 साल से पक्के रास्ते के लिए गुहार लगा रहे ग्रामीण
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गांव हीरापुर में 15 साल पूर्व बनी बीपीएल कॉलोनी के लोगों के लिए लोगों को पक्के रास्ते का निर्माण नहीं हो सका है। कच्चा रास्ता होने से लोगों को बारिश में परेशानी उठानी पड़ रही है।
लोगों का आरोप हैं कि खंड विकास और पंचायत अधिकारी कार्यालय में रास्ते के लिए लिखित शिकायत कर चुके हैं। लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 15 साल पूर्व गांव हीरापुर में बीपीएल कॉलोनी के प्लॉट काटे गए थे। लोगों ने उस पर घरों का निर्माण कराना शुरू कर दिया था। अब कॉलोनी में तकरीबन 80 घर है, लेकिन सरकार ने आवाजाही के लिए बेहतर रास्ता उपलब्ध नहीं कराया है। लोगों को कॉलोनी में जाने के लिए गांव के मिट्टी से बनी सड़क से होकर जाना पड़ता है। यह मार्ग बारिश के मौसम में कीचड़ हो जाती है।
वर्जन-
कॉलोनी बन चुकी है, लेकिन 15 साल से निकलने के लिए रास्ता नहीं मिला है। मजबूरी में कीचड़ भरे रास्ते से जाते है। बीडीपीओ कार्यालय में रास्ते के अर्जी लगा चुके है। - धीरज, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
कई बार रास्ते में सांप निकल चुके हैं। ऐसे में लोगों की जिंदगी भी खतरे में पड़ी हुई, लेकिन अधिकारियों को कोई परवाह नहीं है। कॉलोनी में रहना भी मुश्किल हो गया है। - जगमोहन, निवासी
सड़कों मार्ग के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए जल्द ही बजट प्रस्ताव तैयार करवाया जाएगा। - प्रदीप कुमार, बीडीपीओ बल्लभगढ़