{"_id":"68dec8ccaa5fb3514b0204e6","slug":"vijay-dashami-celebrations-were-held-at-15-places-on-the-centenary-year-of-the-rss-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52714-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर 15 स्थानों पर विजय दशमी उत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर 15 स्थानों पर विजय दशमी उत्सव मनाया
विज्ञापन
फरीदाबाद प्रेस कॉलोनी में राष्ट्रीयस्वयं सेवक संघ ने मनाया स्थापना दिवस । स्रोत: संघ
स्वयंसेवकों ने दंड संचालन, व्यायाम, योगासन और घोषवादन का अनुशासित प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजय दशमी उत्सव मनाया गया। इस मौके पर कुल 15 स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में हजारों स्वयंसेवकों के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिक, महिला और बच्चे भी शामिल हुए।
इन स्थानों पर हुए आयोजन विजयदशमी के मौके पर संघ की तरफ से वेद पब्लिक स्कूल, टंकी वाला पार्क, विनायक नगर, केशव नगर (सेक्टर-19), महर्षि अरविंद नगर, बाबा सूरदास नगर, विवेकानंद उपनगर और वीर गार्डन बसंतपुर सहित विभिन्न स्थानों पर उत्सव का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक, औद्योगिक और न्यायिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। केसरी नगर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश गर्ग और सह महानगर कार्यवाह प्रदीप मुख्य वक्ता रहे। दीनदयाल नगर में डॉ. महेश सचदेवा, डॉ. गजेन्द्र कुमार गोयल तथा विभाग संघ चालक डॉ. अरविंद मंचासीन रहे। महाराणा प्रताप नगर में धर्मवीर गुप्ता तथा महानगर प्रचारक अक्षत ने उद्बोधन दिया। वहीं विनायक नगर में उद्योगपति वीपी शर्मा और अनुभव माहेश्वरी व बौद्धिक प्रमुख सचिन मुख्य वक्ता रहे। केशव नगर में आनंद मेहता और सामाजिक समरसता प्रमुख रोहित उपस्थित रहे।
अनुशासन और संस्कृति का किया प्रदर्शन
हर स्थान पर कार्यक्रम की शुरुआत शस्त्र पूजन एवं प्रार्थना से हुई। स्वयंसेवकों ने दंड संचालन, व्यायाम, योगासन और घोषवादन का अनुशासित प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर पथ संचलन भी हुआ जैसे विनायक नगर, बाबा सूरदास नगर और आरपीएस सवाना में घोष सहित अनुशासित संचलन किया गया।
विज्ञापन
तीन पीढ़ियों के स्वयंसेवक रहे उपस्थित
इस दौरान दीनदयाल नगर में तीन पीढ़ियों के स्वयंसेवक (दादा, पिता और पुत्र) एक साथ गणवेश में उपस्थित रहे। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बने। वहीं महाराणा प्रताप नगर में साहित्य स्टॉल और प्रदर्शनी लगाई गई। इसके साथ महर्षि अरविंद नगर में संघ की पत्रिकाएं नि:शुल्क वितरित की गईं।