फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vigilance team arrived to investigate the scam of two hundred crores in the corporation

निगम में दो सौ करोड़ के घोटाले की जांच के लिए पहुंची विजिलेंस टीम

Tue, 21 Sep 2021 11:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Vigilance team arrived to investigate the scam of two hundred crores in the corporation
फरीदाबाद। स्टेट विजिलेंस की टीम मंगलवार को नगर निगम में करीब दो सौ करोड़ रुपये के घोटाले की जांच के लिए पहुंची। इस दौरान टीम ने इंजीनियरिंग विभाग अधिकारियों से एक घंटे पूछताछ की। इसके बाद टीम ने रिकॉर्ड की जांच की और कई जरूरी दस्तावेज अपने साथ ले गई। हालांकि, जांच टीम अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पायी है। विजिलेंस की टीम ने जांच में शामिल होने के लिए यहां के पूर्व मुख्य अभियंता रहे रमन शर्मा, सेवानिवृत्त एसडीओ और जेई को कहा है।
विज्ञापन

नगर निगम पहुंची स्टेट विजिलेंस टीम के नगर निगम में पहुंचते ही अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान कुछ विभाग में अधिकारी गायब दिखे। विजिलेंस टीम ने मुख्य अभियंता रामजीलाल के कार्यालय में काफी देर तक अधिकारियों से पूरे मामले में पूछताछ की। इस मामले में करीब डेढ़ साल पहले एनआईटी और बल्लभगढ़ के पार्षदों दीपक चौधरी, महेंद्र सरपंच, सुरेंद्र अग्रवाल, जयवीर खटाना इत्यादि ने काम नहीं होने के बावजूद ठेकेदार को भुगतान करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पहले ये घोटाला 50 करोड़ का बताया जा रहा था। इसके बाद धीरे-धीरे 200 करोड़ के घोटाले की बात सामने आई। मुख्यमंत्री के आदेश पर अब इस मामले की जांच स्टेट विजिलेंस कर रही है। पिछले दिनों एनआईटी से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने घोटाले का मामला विधानसभा में भी उठाया था। उन्होंने कहा था कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। पिछले करीब दो महीने से विजिलेंस जांच में जुटी है लेकिन अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। विजिलेंस टीम जांच के लिए कई दस्तावेज अपने साथ ले गई है। इस बारे में निगम का कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed