फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vigilance arrested municipal clerk for taking bribe of 50 thousand rupees

नगर निगम का क्लर्क को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

Wed, 31 Aug 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Vigilance arrested municipal clerk for taking bribe of 50 thousand rupees
फरीदाबाद। नगर निगम ओल्ड फरीदाबाद जोन के टैक्सेशन विभाग में कार्यरत एक क्लर्क को बुधवार विजिलेंस ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कन्हैया लाल के रूप में हुई है। आरोप है कि वह एक व्यक्ति से संपत्ति कर को घटाने के एवज में एक लाख रुपये मांगा था। 50 हजार रुपये मौसा तय हुआ था। विजिलेंस मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-32 निवासी खालिक रहमान खान ने विजिलेंस को शिकायत एक दी थी। अपनी शिकायत में खालिक ने बताया कि उनका प्रापर्टी टैक्स 27 लाख रुपये बन रहा था। यह टैक्स घटाकर सात लाख रुपये करने की एवज में नगर निगम के क्लर्क कन्हैया लाल ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी है। खालिक की शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस के अतिरिक्त अधीक्षक अनिल यादव ने एक टीम बनाई की। नोटों पर पाउडर लगाकर 50 हजार रुपये खालिक रहमान को दिए गए। खालिक ने जैसे ही यह रुपये क्लर्क कन्हैयालाल को दिए। उन्होंने विजिलेंस की टीम को इशारा कर दिया। टीम ने मौके पर जाकर कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर लिया। नोटों पर लगा पाउडर उसके हाथों पर लग गया था। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed