फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Veterinary hospital filled with drain water, animals unable to be treated

Faridabad News: पशु चिकित्सालय में भरा नाले का पानी, नहीं हो पा रहा पशुओं का उपचार

Wed, 22 Nov 2023 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Veterinary hospital filled with drain water, animals unable to be treated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। गांव नीमका स्थित पशु चिकित्सालय में नाले का पानी भरा होने की वजह से पशुओं का उपचार नहीं हो पा रहा है। कर्मचारी गांव में पशु पालक के घरों पर जाकर उपचार करने को मजबूर है। पहले गांव पंचायत के अंदर आता था, लेकिन अब गांव नगर निगम के अंदर आ गया है। इस समस्या को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को कई बार इस समस्या के बारे में अवगत करवाया लेकिन कोई समाधान नहीं निकाला गया।
पशु चिकित्सालय में गांव नीमका में गांव फजौपुर, गांव फरीदपुर, गांव बूपगढ़ के पशु पालक भी अपने पशुओं का उपचार करवाने के लिए आते हैं। पशु चिकित्सालय में एक पशु चिकित्सा एवं पशुधन विकास सहायक (वीएलडीए) व एक कर्मचारी कार्यरत है। गांव नीमका में किसी प्रकार की सीवर लाइन नहीं होने की वजह से नालियां का पानी पशु चिकित्सालय में भर रहा है। इसकी वजह से कर्मचारियों को महामारी फैलने का डर तो है ही साथ पशुपालन भी उपचार के लिए उनको घर पर बुलाते हैं। पशु चिकित्सालय में हर रोज 10 से 12 पशु उपचार करवाने के लिए आते है। जिनका उपचार अस्पताल के बाद सड़क पर खड़े होकर किया जाता है।
विज्ञापन


खराब हो चुकी है बिल्डिंग
गांव नीमका में स्थित पशु चिकित्सालय की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। उसके खराब भी घोषित कर दिया है लेकिन उसके बावजूद भी उसको तोड़ नहीं गया है। कर्मचारी डर कर कार्य करते है। इसको लेकर उन्होंने अपने अधिकारियों को कई बार लिखित व मौखिक तौर पर शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
नगर निगम नहीं कर रहा साफ
गांव नगर निगम के अंदर आने के बाद काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नाले के पानी की समस्या को लेकर कई बार नगर निगम के स्वच्छता सर्वेक्षण को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया।
- राजबेल देशवाल, वीएलडीए

---
जिन अधिकारी के अंदर गांव आता है उनके बेटे की शादी है। इसलिए वह छुट्टी पर है। उनके आते ही समस्या का समाधान तुरंत प्रभाव से करवा दिया जाएगा।
- ओपी कर्दम, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed