{"_id":"5d5957c78ebc3e89dc5cf9c2","slug":"verfication-for-railway-vendor-will-start-by-department-faridabad-news-noi4556452103","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर वेंडरों का होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर वेंडरों का होगा सत्यापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर वेंडरों का होगा सत्यापन
फरीदाबाद। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों के सुरक्षा के और पुख्ता इंतजाम होंगे। इसके लिए रेलवे ने वेंडरों का सत्यापन कराने की मुहिम शुरू की है। वेंडरों के सत्यापन से रेलवे नकली वेंडरों पर अंकुश लगाने का प्रयास करेगा। नकली वेंडर पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के अधीक्षक एके गोयल ने बताया कि रेल में सफर करते समय कई बार यात्रियों के सामान चोरी होने से लेकर जहर खुरानी, ठगी, लूट जैसी घटनाएं होती है।
इस तरह की घटनाओं में रेलवे द्वारा अधिकृत किसी वेंडर की संलप्तिता न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने वेंडरों का सत्यापन कराना शुरू किया है। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर बिना अधिकृत वेंडर ट्रेन में जबरन घुस कर सामान बेचने का प्रयास करते हैं । इस तरह के शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए रेलवे ने सभी वेंडरों का सत्यापन कराने का फैसला किया है।
फरीदाबाद स्टेशन पर हैं करीब 35 वेंडर
मौजूदा समय में फरीदाबाद रेलवे स्टेशन परिसर में करीब 35 वेंडर हैं, जो खानपान की चीजों के साथ अन्य जरूरी सामान व किताबें बेचते हैं। इन सभी को सत्यापन फार्म दे दिए गए हैं। कुछ जरूरी जानकारी के साथ आधार व आवश्यक दस्तावेज भी सत्यापन फार्म के साथ मांगे गए हैं। इससे सत्यापन को शत प्रतिशत पूरा किया जा सके। इसमें आरपीएफ की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
रोज गुजरती है करीब 250 ट्रेन
तुगलकाबाद-पलवल-मथुरा रेलखंड पर स्थित फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से होकर प्रतिदिन करीब 250 से अधिक ट्रेने गुजरती हैं। इनमें अधिकांश मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। इनके अलावा अप-डाउन मिलाकर करीब 46 पैसेंजर ट्रेनें भी गुजरती हैं। इनमें रोज हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। वेंडरों के सत्यापन के बाद इन यात्रियों को सुखद व सुरक्षित सफर का अनुभव होगा।