{"_id":"6a00d82c74688d0ba108ec80","slug":"vehicles-running-on-the-roads-without-following-the-rules-risk-of-accidents-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69661-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नियमों को ताक पर रख सड़कों पर दौड़ रहे वाहन, हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नियमों को ताक पर रख सड़कों पर दौड़ रहे वाहन, हादसों का खतरा
विज्ञापन
नियमों को ताक पर रख सड़कों पर दौड़ रहे वाहन, हादसों का खतरा। सेक्टर-18 स्थित सड़क पर दोपहिया वा
- फोटो : जेतवन परिसर में सभा के दौरान मौजूद अनुयायी।
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में सड़क सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी जारी है। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं के मामले सामने आने के बावजूद लोगों में यातायात नियमों को लेकर गंभीरता दिखाई नहीं दे रही। खासकर युवा वर्ग बिना किसी डर के दोपहिया वाहनों पर तीन से चार लोगों को बैठाकर सड़कों पर फर्राटा भर रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर यह नजारा आम हो चुका है।
नाबालिगों द्वारा बाइक चलाना, बिना हेलमेट यात्रा करना और तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाना भी लगातार बढ़ रहा है। कई बार एक ही बाइक पर पूरा परिवार बैठकर सफर करता दिखाई देता है, जिससे दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। यातायात नियमों के उल्लंघन के बावजूद कई वाहन चालक कार्रवाई से बेखौफ नजर आते हैं।
लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई के अभाव में स्थिति बिगड़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके।