{"_id":"69f10d38444aa83d3f010edf","slug":"vehicles-parked-in-tin-sheds-made-for-patients-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68667-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मरीजों के लिए बनाए गए टिन शेड में खड़े हो रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मरीजों के लिए बनाए गए टिन शेड में खड़े हो रहे वाहन
विज्ञापन
मरीजों को आने-जाने में करना पड़ रहा परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को धूप और बारिश से बचाने के लिए पंजीकरण काउंटर और औषधालय के बाहर बनाया गया टिन शेड अब पार्किंग स्थल में बदलता जा रहा है। लोगों द्वारा यहां दोपहिया वाहन खड़े करने से मरीजों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल प्रशासन ने हाल ही में मरीजों की सुविधा के लिए यह शेड तैयार कराया है, ताकि उन्हें तेज धूप और बारिश से राहत मिल सके। लेकिन शेड बनने के बाद ही लोगों ने इसे वाहन खड़ा करने के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। पहले जहां मरीज आराम से खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर लेते थे, वहीं अब जगह घिरने के कारण उन्हें खुले में खड़ा रहना पड़ रहा है।
मरीजों का कहना है कि शेड का उद्देश्य पूरी तरह खत्म हो गया है। अस्पताल में आंखों में जलन का उपचार कराने पहुंचे दीपक ने कहा कि धूप से बचने के लिए बनाए गए शेड के नीचे अब वाहन खड़े किए जा रहे हैं, जिससे मरीजों और उनके साथ आने वालों को परेशानी हो रही है। वहीं अपने बच्चे का इलाज कराने अस्पताल पहुंची संगीता रानी ने कहा कि वह पिछले सप्ताह अस्पताल आई थी लेकिन तब वहां कोई टिन शेड नहीं था और यहां कोई वाहन भी खड़े नहीं करता था। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए बनाया गया टिन शेड अब वाहनों को छाया देने के काम आ रहा है।
विज्ञापन
टिन शेड हाल ही में बनकर तैयार हुआ है और अभी इसके नीचे इंटरलॉकिंग का काम किया जाना बाकी है। इंटरलॉकिंग पूरा होने के बाद वहां वाहन खड़ा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।-डॉ. विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी