Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vehicle sales gaining momentum around Diwali

Faridabad News: दिवाली पर वाहनों की बिक्री पकड़ रही रफ्तार

Wed, 04 Nov 2026 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Vehicle sales gaining momentum around Diwali
नवरात्र से अब तक जिले में बिक चुके चार हजार से अधिक वाहन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दिवाली पर वाहन बाजार में रौनक बढ़ गई है। लोग त्योहार पर नई गाड़ी घर लाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। बीते तीन दिनों में जिले में चार हजार से अधिक वाहन बिक चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा मांग बाइक और स्कूटर की रही। धनतेरस-दिवाली तक आठ से नौ हजार वाहनों की बिक्री होने की उम्मीद है।

जिले में करीब 50 दोपहिया वाहन शोरूम हैं। पिछले चार दिनों में 3,500 से अधिक बाइक और स्कूटर की बिक्री हो चुकी है। वहीं, करीब 35 कार शोरूम हैं। इन पर तीन दिनों में 600 से अधिक कारें बिकी हैं। इसके अलावा ट्रक, ऑटो और ई-रिक्शा समेत अन्य वाहनों की बिक्री भी करीब 300 रही है। इसी तरह दोपहिया वाहनों के भी 60 से ज्यादा शोरूम हैं। विभिन्न दोपहिया वाहन शोरूम प्रबंधकों की मानें तो दिवाली तक दोपहिया वाहनों की बिक्री का आंकड़ा छह हजार तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं कार शोरूम प्रबंधकों के अनुसार उनके अनुसार दिवाली तक जिले में तीन हजार तक कारें बिक सकती हैं। धनतेरस पर आठ से नौ हजार वाहनों की बिक्री की उम्मीद बनी हुई है।
विज्ञापन

इस बार भी लोगों ने नवरात्र से ही वाहन खरीदने शुरू कर दिए थे। नवरात्र से लेकर पिछले सप्ताह तक जिले में 1500 से अधिक कारें और करीब तीन हजार दोपहिया वाहन बिक चुके हैं। कार बाजार में इलेक्ट्रिक, सीएनजी गाड़ियों को ग्राहक ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं पेट्रोल कारों की भी मांग बनी हुई है। कार शोरूम प्रबंधकों के अनुसार पिछले तीन दिनों में प्रत्येक शोरूम से औसतन 20 से 25 कारों की बिक्री हुई है। आगामी तीन दिनों में बिक्री का आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार नवरात्र से ही ग्राहकों ने गाड़ियों की बुकिंग शुरू कर दी थी। दिवाली तक कारों की बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है। - पवनेश चौहान, एनआईटी-5

--

बीते तीन दिनों में हमारे शोरूम से 100 दोपहिया वाहन बिके हैं। त्योहारों के आगामी तीन दिनों में यह आंकड़ा 400 तक पहुंचेगा।- दीपक, नीलम चौक

दोपहिया वाहनों की मांग सबसे ज्यादा है। पिछले चार दिनों में अच्छी बिक्री हुई है और दिवाली तक यह चार से पांच गुना हो सकती है। - पिंटू, अजरौंदा

परिवार के साथ त्योहार पर नई गाड़ी खरीदने का फैसला किया है। दिवाली पर खरीदारी के साथ घर में खुशियां भी बढ़ जाती हैं। बलेनो कार पसंद आई है। - अनिल, खरीदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed