{"_id":"667ac8bf4de165462d0f5bbc","slug":"vehicle-number-9000-sold-for-rs-115-lakh-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-26601-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 1.15 लाख रुपये का बिका 9000 वाहन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 1.15 लाख रुपये का बिका 9000 वाहन नंबर
विज्ञापन
- नई सीरीज एच आर 51 CP के मनपसंद नंबरों के लिए वाहन मालिकों ने लगाई बोली
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। वाहन संख्या एचआर 51 CP की नई सीरीज के मनपसंद नंबरों के लिए मंगलवार को वाहन स्वामियों ने बोली लगाई। सबसे बड़ी बोली 1.15 लाख रुपये की 9000 नंबर के लिए लगी। इसके बाद 1111 नंबर एक लाख 10 हजार रुपये में बिका। रजिस्ट्री प्राधिकरण फरीदाबाद में वाहन संख्या एच.आर 51 CP की नई सीरीज शुरू की गई है। नई सीरीज के वाहन संख्या एच.आर 51 CP के लिए आवेदन करने वाले बोलीदाता रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए एकत्रित हुए। सबसे अधिक बोली .आर 51 CP 9000 नंबर के लिए लगी। इस नंबर के लिए 1 लाख 15 हजार रुपये की बोली लगी। इसके बाद 1111 नंबर 1 लाख 10 हजार रुपये में बिका। 1000 नंबर के लिए 01 लाख रुपये की और 1717 नंबर के लिए 80 हजार रुपये की बोली लगाई गई है। इसके अलावा ट्रिपल और डबल डिजिट के नंबरों के लिए भी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं।