{"_id":"6ab17dc45402bd00390daea7","slug":"vehicle-hits-teenagers-returning-after-taking-exam-one-dead-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80676-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पेपर देकर लौट रहे किशोरों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पेपर देकर लौट रहे किशोरों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
तिगांव के पास 16 सितंबर को हुआ हादसा, दूसरे किशोर का अस्पताल में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-75 से पेपर देकर तिगांव लौट रहे दो किशोरों को 16 सितंबर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर दक्ष नागर (15) की 20 सितंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद किशोर आरव (13) का इलाज चल रहा है।
मृतक के पिता भंवर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 सितंबर को दक्ष और आरव स्कूल से पेपर देकर गांव तिगांव जा रहे थे। आरोप है कि डिस्कवरी चौक की तरफ से पीछे से आ रहा अज्ञात वाहन चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों को टक्कर मारकर मौके से चला गया। टक्कर लगने से दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सेक्टर-86 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद दोनों घायलों की एमएलआर प्राप्त की गई थी। डॉक्टर ने दोनों को बयान देने के लिए फिट नहीं बताया था। 17 से 19 सितंबर तक दोनों किशोर बयान देने की स्थिति में नहीं थे। इस दौरान परिजनों ने भी मानसिक परेशानी के कारण शिकायत या बयान देने से मना कर दिया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 20 सितंबर को इलाज के दौरान दक्ष की मौत होने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद पिता ने पुलिस को लिखित शिकायत दी।