फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vegetable and fruit market will not open for common people from today

आज से आम जन के लिए नहीं खुलेंगी सब्जी और फल मंडी

Sat, 24 Apr 2021 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Vegetable and fruit market will not open for common people from today
बल्लभगढ़। कोरोना संक्रमण के कारण आज से फल व सब्जी मंडियों को जनता के लिए बंद कर दिया गया है। अब केवल विक्रेता ही मंडियों से फल व सब्जी की खरीदारी कर सकेंगे। मंडी से सेक्टर, कॉलोनी व मोहल्लों में केवल वही विक्रेता सब्जी व फल बेच सकेंगे, जिनके पास मार्केट कमेटी द्वारा जारी किया गया पास होगा। यह पास मार्केट कमेटी की तरफ से निशुल्क दिया जाएगा। इसी के दूसरी तरफ मंडी में काम करने वाले आढ़ती, मजदूर व मुनीम मास्क, दस्तानों के अलावा निरंतर सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे। मार्केट कमेटी के सचिव आढ़ती एसोसिएशन के साथ मिलकर दैनिक सब्जी व फल के रेट निर्धारित करेंगे।
विज्ञापन

मार्केट सचिव ने आढ़तियों के साथ बैठक कर सख्ती से नियमों की पालना करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए मंडियों में बाकायदा नोटिस लगा दिए हैं। वहीं मंडियों को सैनिटाइजर किया जा रहा है। वहीं अब फल व सब्जी मंडी के समय में भी बदलाव कर दिया गया है, जो अब केवल छह घंटे सुबह पांच बजे से 11 बजे तक खुलेगी।
विज्ञापन

बनाएं जाएंगे पास
मार्केट कमेटी फरीदाबाद द्वारा विक्रेताओं को सेक्टर, कालोनियों व मोहल्लों में जगह-जगह सब्जी व फल बेचने वाले के लिए निशुल्क पास वितरित किए जाएंगे। जो मंडी से निधार्रित कीमतों पर सब्जी की बिक्री करेंगे। इसके अलावा विक्रेता सब्जी बेचते हुए मास्क और दस्तानों का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा अगर कोई किसान मंडी से बाहर सब्जी व फल बेचना चाहता है तो उसको अपने आधार कार्ड की प्रति, दो पास पोर्ट साइज फोटो देकर किसी भी दिन अपना वेंडर कार्ड बनवा सकते हैं, जबकि आढ़तियों द्वारा अपने पल्लेदारों, मुनीम को मास्क आवश्यक रूप से पहनने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा हाथों में दस्ताने के साथ-साथ वे निरंतर सैनिटाजर का प्रयोग करेंगे और सामाजिक दूरी की पालना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी ने सब्जी व फल की खरीदारी करने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते वे अब मंडी में न पहुंचे, क्योंकि अब आम व्यक्ति के लिए मंडी पूर्णतया बंद रहेगी।
-विपिन यादव, सचिव, मार्केट सचिव फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed