{"_id":"6a91d5ff336f4b6db90ab664","slug":"vedic-raksha-bandhan-celebrated-at-neemka-jail-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78575-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नीमका जेल में मनाया गया वैदिक रक्षाबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नीमका जेल में मनाया गया वैदिक रक्षाबंधन
विज्ञापन
महिला उत्थान मंडल की बहनों ने कैदियों और पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला कारागार नीमका में वैदिक रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम श्री योग वेदांत सेवा समिति भाकरी आश्रम फरीदाबाद के महिला उत्थान मंडल की ओर से किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल की बहनों ने कैदी भाइयों और पुलिस अधिकारियों को वैदिक विधि से रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान कैदियों को मिठाइयां और फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में उन कैदियों को विशेष रूप से अपनत्व का अहसास कराया गया, जिनसे रक्षाबंधन पर उनकी बहनें मिलने नहीं पहुंच पातीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कारागार अधीक्षक ने कैदियों का हालचाल पूछकर किया। दिव्या नागपाल और सुमन बहन ने रक्षाबंधन की महिमा बताते हुए कैदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले प्रसंग सुनाए। कार्यक्रम में प्रभु दयाल खट्टर, हनीश आहूजा, सुमन बहन, दिव्या ज्योति नागपाल, मंजू, ओमवती, लक्ष्मी सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।