{"_id":"6901ffb57d209e4d790865a4","slug":"vasudev-granites-building-sealed-for-rs-119-crore-tax-dues-faridabad-news-c-24-1-gur1002-70820-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 1.19 करोड़ टैक्स बकाया, वासुदेव ग्रेनाइट्स की बिल्डिंग सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 1.19 करोड़ टैक्स बकाया, वासुदेव ग्रेनाइट्स की बिल्डिंग सील
विज्ञापन
कई बार दिए थे नोटिस, भुगतान नहीं करने पर नगर निगम की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का सिलसिला जारी है। बुधवार को निगम की टैक्सेशन टीम ने पालम विहार क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए वासुदेव ग्रेनाइट्स की बिल्डिंग को सील कर दिया। इस संपत्ति पर कुल 1,19,86,642 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था।
कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद मालिक द्वारा भुगतान नहीं किया गया, जिसके बाद निगम ने सीलिंग की कार्रवाई की। इस कार्रवाई का नेतृत्व जोनल टैक्सेशन अधिकारी राजेश यादव ने किया। उन्होंने बताया कि टैक्स विभाग द्वारा सभी जोनों में बकायेदारों की सूची तैयार कर ली गई है और जिन संपत्तियों पर लंबे समय से टैक्स बकाया है, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।