फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Various schools and colleges will participate in vocational guidance week

Faridabad News: व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह में विभिन्न स्कूल एवं कॉलेज लेंगे भाग

Sat, 19 Jul 2025 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
Various schools and colleges will participate in vocational guidance week
फरीदाबाद। व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह में युवाओं व छात्र वर्ग के लिए विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह मंडल रोजगार कार्यालय की ओर से 21 से 25 जुलाई तक किया जा रहा है। मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि रोजगार कार्यालयों फरीदाबाद, बड़खल और बल्लभगढ़ में व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदर्शनी एवं व्यक्तिगत काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन आयोजनों में भाग लें एवं अपने करियर को उचित दिशा देने के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं। आयोजन का समय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है। इच्छुक प्रतिभागी कमरा संख्या 508, पांचवां तल, लघु सचिवालय, सेक्टर-12 स्थित मंडल रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed