फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Various religious and social organizations engaged in preparations for Durga Puja.

Faridabad News: दुर्गा पूजा की तैयारियों में लगे विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठन

Fri, 13 Oct 2023 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Various religious and social organizations engaged in preparations for Durga Puja.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं। नवरात्रों के आरंभ होते ही शहर में दुर्गा पूजा को लेेकर लोगों में बहुत उत्साह देखने को मिलता है। इस पर्व में शहर के अलग-अलग मंदिरों में आस्था और संस्कृति का संगम देखने को मिलता है। इसको लेकर कहां क्या तैयारियां चल रही हैं और फरीदाबाद में कहां-कहां यह पर्व मनाया जाता है।

साई पार्क दुर्गा पूजा समिति

फरीदाबाद में साई पार्क दुर्गा पूजा समिति द्वारा सैक्टर-87 ग्रेटर फरीदाबाद में हर बार की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा 21 से 24 अक्तूबर तक मनाई जाएगी। समिति के प्रधान काजल कुमार घोष ने बताया कि इस बार साई पार्क अपार्टमेंट में सभी लोग आपस में मिल-जुलकर यह उत्सव मनाते हैं। किसी विशेष या मुख्य अतिथि को इस बार निमंत्रण नहीं दिया गया है।
विज्ञापन




सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर

एनएच1 स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर के भारत अशोक अरोड़ा ने बताया कि बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया है। दुर्गा सप्तमी पर मंदिर में डांडिया कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें श्रद्धालु परिवार सहित उपस्थित होकर डांडिया खेलेंगी। इसके बाद दुर्गा अष्टमी को सुबह हवन एवं भंडारे का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



तत्कालेश्वर शिव मंदिर
एनएच5 स्थित तत्कालेश्वर शिव मंदिर में दुर्गा पूजा उत्सव 15 अक्तूबर से मनाया जाएगा। मंदिर के पूर्व उपप्रधान पदम भड़ाना ने बताया कि हर बार की तरह मंदिर परिसर में भक्ति संगीत के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बार कालका मंदिर नई दिल्ली से मां की ज्योति लाई जाएगी।




सिद्धपीठ मां काली मंदिर

एनआईटी 1 तिकोना पार्क स्थित सिद्धपीठ मां काली मंदिर में इस बार दुर्गा पूजन कार्यक्रम में लखनऊ से विशेष कलाकार बुलाए गए हैं, जो कार्यक्रम को और रंगीन बना देंगे। मंदिर कमेटी के प्रधान राकेश ने जानकारी देते हुए बताया कि हर बार की तरह मां दुर्गा का पूजन किया जाएगा और भंडारे की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed