फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vanshika won the gold medal in Taekwondo

Faridabad News: ताइक्वांडो में वंशिका ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 10 Jan 2026 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Vanshika won the gold medal in Taekwondo
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। दिल्ली के चिल्ला स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में शनिवार से शुरू हुई डीएवी राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में जिले की वंशिका बघेल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 11 वर्षीय वंशिका ने ताइक्वांडो में 26 किलो ग्राम भार वर्ग में खेलते हुए यह कारनामा किया।

वंशिका ने प्रतियोगिता के पहले ही दिन अपने शानदार खेल से सभी विपक्षी खिलाड़ियों को चित कर दिया। उन्होंने एक के बाद एक निरंतर सभी मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। बता दें कि इससे पहले अक्तूबर में हुए एसजीएफआई के राज्य स्तरीय खेलों में भी वंशिका ने कांस्य पदक अपने नाम किया था।
विज्ञापन


वहीं अब इस साल की शुरुआत उन्होंने राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर की है। डीएवी बल्लभगढ़ विद्यालय में पढ़ने वाली वंशिका के कोच आरडी बघेल ने बताया कि वह जब करीब सात साल की थी तबसे ही निरंतर अभ्यास कर रही हैं। उसी मेहनत का नतीजा है कि उन्होंने महज 11 वर्ष की आयु में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के कई और खिलाड़ी भी शामिल हैं, उनसे भी पदक की उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed