{"_id":"69dbe56aadc0d1ef5f0b1285","slug":"vansh-won-gold-medals-in-singles-and-doubles-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67301-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एकल और युगल में वंश ने जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एकल और युगल में वंश ने जीते स्वर्ण पदक
विज्ञापन
दो स्वर्ण पदक विजेता वंश बिष्ट व उनके कोच। स्त्रोत कोच
ऑल इंडिया टेनिस मेंस ओपन में लहराया परचम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उत्तराखंड की ऑप्टिमम टेनिस अकादमी में 4 से 10 अप्रैल तक आयोजित ऑल इंडिया टेनिस मेंस ओपन (एक लाख रुपये प्राइज मनी) प्रतियोगिता में जिले के वंश बिष्ट ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उन्होंने एकल और युगल दोनों वर्गों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। बता दें कि वह भारतीय वायु सेना के प्रतिभाशाली टेनिस खिलाड़ी हैं, जो कि पिछले कई सालों से फरीदाबाद टेनिस अकादमी में अभ्यास कर रहे हैं।
वंश बिष्ट ने पहले दौर में आर कुमार को 6-2, 6-1 से हराया। प्री-क्वार्टरफाइनल में वंश यादव को 6-1, 6-1 से पराजित किया। क्वार्टरफाइनल में उन्होंने टूर्नामेंट के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सजल केसरवानी को 6-2, 6-3 से हराकर श्रेष्ठता साबित की।सेमीफाइनल में चंद्रिल सूद के खिलाफ मुकाबला कड़ा रहा। फाइनल में उन्होंने वंश नंदल को 6-0, 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने युगल में पंजाब के सार्थक गुलाटी के साथ मिलकर प्रतियोगिता अपने नाम की। दोनों ने तेलंगाना के मोक्षक रेड्डी और चंद्र सिद्धार्थ की जोड़ी को 6-2, 6-4 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बता दें कि वंश बिष्ट वर्तमान में कोच भारत भारद्वाज और नरेश के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं।