{"_id":"64c7a7c28ced04897b07d679","slug":"vaish-society-honored-the-meritorious-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-10427-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मेधावियों को वैश्य समाज ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मेधावियों को वैश्य समाज ने किया सम्मानित
विज्ञापन
फोटो-- विधायक नरेंद्र गुप्ता ने छात्रों व खिलाड़ियों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। वैश्य समाज सेक्टर 28 की ओर से वैश्य प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह में समाज के दसवीं व बारहवीं के 27 मेधावी छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।
सेक्टर 28 रघुनाथ मन्दिर के सभागार में हुए इस समारोह में 10वीं व 12वीं के 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विधायक नरेंद्र गुप्ता व विहिप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता, निवर्तमान वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी, अध्यक्ष विनेश अग्रवाल, महासचिव बीआर सिंगला व अन्य पदाधिकारियों के द्वारा सम्मानित किया गया। पुरस्कृत होने वाले छात्रों में बारहवीं के सक्षम मित्तल, वंसिता गुप्ता, आरुषि बैद, मानसी अग्रवाल, गजल रूंगटा, रिया अग्रवाल, गोविंद सोमानी, अतिक्ष अग्रवाल, भूमिका सिंघल व विधि गुप्ता शामिल हैं। वहीं, दसवीं की परीक्षा में ऋषभ गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, अर्णव मित्तल, अवनी गर्ग, पीयूष गोयल, आरिव बन्सल, तविषि अग्रवाल, पुलकित मित्तल, हर्षिता अग्रवाल, सुरभि गोयल, कुशाग्र जिंदल व लावण्या गुप्ता को सम्मानित किया गया। इसके साथ साथ डॉ. चेतना सोमानी, बैडमिंटन खिलाड़ी ताशवी गुप्ता, आईआईटी में दाखिला प्राप्त करने वाले अरिहंत जैन, जेईई मेन में रैंक प्राप्त दिवा मित्तल व स्टेट किक बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल विजेता राहुल गर्ग को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बलराज गुप्ता, जीडी गोयल, अरुण मित्तल, पवन गोयल,डीके गोयल, मनमोहन सोमानी, पीडी गर्ग, डीके जैन, अरुण गुप्ता, दीप चन्द, नरेश अग्रवाल, श्याम बागला, परवीन सिंगला, बाल कृष्ण मंगला, कपिल गर्ग, ललित खंडेलवाल व एपी गुप्ता आदि ने सहयोग किया।