फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vaidehi will try to repeat last year's golden success

Faridabad News: पिछले साल की स्वर्णिम सफलता को दोहराने उतरेंगी वैदेही

Mon, 27 Apr 2026 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Vaidehi will try to repeat last year's golden success
- तीन मई से जिला स्तरीय प्रतियोगिता के साथ करेंगी नए सत्र का आगाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर मैदान में पसीना बहाने को तैयार हैं। अप्रैल से ताइक्वांडो खेलों का नया सत्र शुरू हो रहा है, जिसे लेकर जिले के खिलाड़ियों में भारी उत्साह है। इन खिलाड़ियों में सबसे चर्चित नाम 13 वर्षीय वैदेही गुप्ता का है, जो साल 2025 के अपने शानदार फॉर्म को 2026 में भी बरकरार रखने के इरादे से कोर्ट पर उतरेंगी।

वैदेही के लिए पिछला साल उपलब्धियों भरा रहा था। उन्होंने अपनी तकनीक और फुर्ती से जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरी थी। उन्होंने पिछले सत्र में जिला स्तरीय स्कूल खेलों में स्वर्ण पदक, डीएवी नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक और दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया।
विज्ञापन


अंडर-42 किग्रा भार वर्ग में पेश करेंगी चुनौती

आगामी तीन मई से जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता की शुरुआत हो रही है। वैदेही इस बार जूनियर गर्ल्स कैटेगरी के अंडर-42 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगी। उनका का कहना है कि उनका लक्ष्य जिला स्तर से जीत का सिलसिला शुरू कर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा फहराना है। बता दें कि तीन मई से शुरू हो रही प्रतियोगिता के वेन्यू के सामने आने का अभी भी खिलाड़ियों को इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच आरडी बघेल ने बताया कि वह अपनी तैयारियों को लेकर बेहद गंभीर हैं। सत्र की शुरुआत बेहतर हो, इसके लिए वैदेही सुबह और शाम के सत्रों में कड़ा अभ्यास कर रही हैं। कोच के अनुसार वैदेही जिस लय में हैं, उसे देखते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उनसे स्वर्ण पदक की पूरी उम्मीद है। फरीदाबाद के खेल प्रेमियों की नजरें भी इस नन्हीं चैंपियन के प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed