{"_id":"60d5e3b28ebc3e32a71669f8","slug":"vaccine-availability-claims-not-at-centers-faridabad-news-noi589695142","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की उपलब्धता का दावा, केंद्रों पर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की उपलब्धता का दावा, केंद्रों पर नहीं
विज्ञापन
फरीदाबाद। सरकारी केंद्रों पर 18 से अधिक उम्र के सभी लोगों के टीकाकरण में अव्यवस्था पूरी तरह से हावी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीन की उपलब्धता का दावा किया जा रहा है, लेकिन केंद्रों पर यह नहीं मौजूद हैं। विभाग की ओर से एक दिन पहले जारी शेड्यूल में गलत जानकारी साझा की गई, ऐसे में लोग उन केंद्रों पर भी पहुंच गए, जहां टीकाकरण की सुविधा थी ही नहीं। तिगांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर दो दिन से वैक्सीन की खेप नहीं है। वहीं सूरजकुंड क्षेत्र स्थित स्वास्थ्य केंद्र के दरवाजे शुक्रवार सुबह 11 बजे तक बंद रहे। वहीं केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही।
शुक्रवार को टीकाकरण के दौरान कई केंद्रों पर अव्यवस्था हावी रही। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को सभी 47 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के सेशन आयोजित किए गए। लेकिन हकीकत यह रही कि वैक्सीन की उपलब्धता न होने के कारण तिगांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण नहीं हो सका। वहीं सूरजकुंड स्थित केंद्र पर सुबह 11 बजे के बाद टीकाकरण शुरू हो पाया। एतमादपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में टीका लगवाने के लिए इतने लोग उमड़े कि केंद्र ही छोटा पड़ा गया। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पहले से कोई इंतजाम देखने को नहीं मिला।
सीएमओ ने किया केंद्रों की निरीक्षण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि सभी केंद्रों पर वैक्सीन उपलब्ध कराई गई थी। कमी होने पर कोई परेशानी हुई हो, तो इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। शुक्रवार को उन्होंने सूरजकुंड और एतमादपुर केंद्र सहित कई केंद्रों का निरीक्षण किया। लोगों को हो रही परेशानी को देख समस्या जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
बुजुर्गों के लिए होंगे अलग केंद्र
बढ़ती भीड़ में युवा व बुजुर्ग एक साथ लाइन में खड़े होते हैं। इससे बुजुर्गों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में सीएमओ ने आश्वासन दिया कि सोमवार तक बुजुर्गों के लिए केंद्रों पर अलग से टीकाकरण की व्यवस्था की जाएगी। इससे भीड़ नहीं लगेगी। वहीं, उन्हें लाइन में नहीं खड़ा होने पड़ेगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में 7-8 केंद्र चिन्हित किए जा रहे हैं। इससे दूसरी डोज लगवाने वालों को भी काफी सहूलियत हो जाएगी।
जिले में 11,179 लोगों को लगे टीके
जिले में शुक्रवार को सरकारी व निजी अस्पतालों में 11,179 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। टीकाकरण नोडल डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि 18 से 44 साल तक की उम्र के 7744 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं 45 साल से अधिक उम्र के 3404 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। वहीं, 9 स्वास्थ्य कर्मियों व 22 फ्रंटलाइन वर्कर ने टीकाकरण कराया। शनिवार को भी सभी 47 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के सेशन आयोजित किए जाएंगे।
वर्जन-
दो दिनों से वैक्सीन लगाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। एक दिन पहले भी दोपहर को वैक्सीन लगाने के लिए केंद्र पर आए थे, लेकिन आज भी गेट से वैक्सीन नहीं होने बात कहकर वापस लौट दिया। - सचिन कुमार, ग्रामीण
टीकाकरण केंद्र पर लापरवाही बरती जा रही है और न ही वैक्सीन मंगाई जा रही है। दो दिनों से यहीं हाल बना हुआ है। लगता है अब निजी अस्पताल में जाकर वैक्सीन लगवानी होगी। - बिट्टू, ग्रामीण
वैक्सीन लगवाने की उम्मीद कम लग रहीं है। गर्मी में टीकाकरण पहुंचते है। उसके बाद वैक्सीन खत्म होने की जानकारी मिलती है। तो काफी परेशानी होती है। - राहुल, ग्रामीण