{"_id":"60c0f6998ebc3e86621281ad","slug":"vaccination-of-youth-after-eight-days-faridabad-news-noi586517494","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन बाद युवाओं का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिन बाद युवाओं का टीकाकरण
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विशेषज्ञ टीकाकरण को अहम मान रहे हैं। ऐसे में टीकाकरण के लिए युवाओं में भी खासा रुझान है। बुधवार को जिले में पूरे आठ दिन बाद युवाओं को टीकाकरण का मौका मिला। ऐसे में चिलचिलाती धूप में भी युवा टीकाकरण केंद्रों पर लंबी लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
बुधवार को जिले में 20179 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें निजी अस्पतालों में 8618 लोगों ने टीकाकरण कराया। इसमें 18 से 44 वर्ष के 18,386 युवाओं ने टीकाकरण कराया। वहीं 45 व उससे अधिक आयु वर्ग में 1772 लोगों ने, 15 फ्रंटलाइन वर्कर और छह स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया। बृहस्पतिवार को इसी प्रकार टीकाकरण जारी रहेगा। जिले में अब तक 606572 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
सूरजकुंड क्षेत्र में बने स्वास्थ्य केंद्र में भी इस दौरान युवाओं सहित अन्य लोगों की भारी भीड़ रही। यहां सुबह 9 बजे ही युवा टीकाकरण के लिए पहुंचे जबकि यहां सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नजदीक में ही भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू होनी थी बावजूद इसके लोग स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देने से नहीं चूके। हालांकि बाद में कार्रवाई किन्हीं कारणों से टालनी पड़ी लेकिन टीकाकरण का जोश लगातार बना रहा।
विज्ञापन
बीके अस्पताल में लंबी लाइन
टीकाकरण के लिए युवाओं को लगातार भटकना पड़ा। पूरे 39 दिन बाद बुधवार को ऐसा मौका हुआ कि युवाओं को हर केंद्र पर टीकाकरण की सुविधा मुहैया कराई गई। ऐसे में अन्य दिनों के मुकाबले जिले के टीकाकरण केंद्रों पर भारी भीड़ दिखाई दी। वहीं 45 व उससे अधिक आयु वालों को भी टीका लगाया गया। टीकाकरण शुरू होने से युवाओं ने भी राहत की सांस ली। इस बीच कई लोग जानकारी के आधार पर टीकाकरण के लिए प्राथमिकता सुनिश्चित करने में जुटे रहे। हालांकि लंबी लाइन में टीकाकरण के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे। लोगों ने यह सुनिश्चित किया कि व्यवस्था बनी रहे।
13 हजार डोज मिली
दरअसल लगभग आठ दिन से जिले में टीकाकरण के लिए युवाओं का नंबर नहीं आ रहा था। मंगलवार को गुरुग्राम स्थित वेयर हाउस से टीकाकरण की खेप मुहैया हो सकी। इसके बाद बुधवार को जिले के 48 केंद्रों पर युवाओं के टीकाकरण की व्यवस्था की गई। एक सप्ताह से जिले में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग वालों को टीका नहीं लगाया जा रहा था। युवा केंद्रों पर लगातार पहुंच रहे थे, लेकिन टीका नहीं लगने पर खाली हाथ लौट रहे थे। केंद्रों पर 45 व उससे आयु वालों को ही टीका लगाया जा रहा था। युवा लगातार टीकाकरण की मांग कर रहे थे। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 18 से 44 वर्ष के युवाओं के लिए 13 हजार के करीब डोज मिली। इस कारण स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 48 केंद्रों पर टीका लगाने का फैसला किया। यहां पर सभी को नि:शुल्क टीके लगाए जा रहे हैं, जबकि तीन निजी अस्पतालों में सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क लेकर टीके लगाए गए।
तपती गर्मी में भी दिखा उत्साह
लगातार गर्मी के कारण एनसीआर का तापमान बढ़ता ही जा रहा है। बावजूद इसके टीकाकरण को लेकर लोगों का उत्साह अधिक है। टीकाकरण से पूर्व कोरोना जांच की गई। कोरोना पॉजिटिव मामलों का टीकाकरण नहीं किया गया। एंटीजन जांच में निगेटिव आने वालों को ही टीकाकरण के लिए टोकन जारी किए गए। बीके सिविल अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के बाहर पार्क में कोरोना जांच की व्यवस्था की गई।
युवाओं के टीकाकरण के लिए टीके मिले हैं। उच्च अधिकारियों की ओर से टीकाकरण लगातार जारी रखने के लिए निर्बाध खेप आपूर्ति का आश्वासन दिया गया है। ऐसे में टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह बना रहेगा।
- डॉ. राजेश श्योकंद, टीकाकरण, नोडल अधिकारी