फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vaccination of 25 people will be rehearsed in two hours

दो घंटे में 25 लोगों के टीकाकरण का होगा पूर्वाभ्यास

Wed, 06 Jan 2021 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of 25 people will be rehearsed in two hours
दो घंटे में 25 लोगों के टीकाकरण का होगा पूर्वाभ्यास
विज्ञापन

फरीदाबाद। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली खेप कभी भी राज्य के सेंट्रल वेयर हाउस (करनाल) पहुंच सकती है। बृहस्पतिवार को जिले के तीन शहरी व तीन ग्रामीण इलाकों में एंटी कोविड वैक्सीन का ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) कर तैयारियों को परखा जाएगा। जिले में कुल छह केंद्रों पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक प्रत्येक केंद्र पर चिह्नित किए गए 25 लोगों पर वैक्सीनेशन की प्रक्रिया जांची जाएगी। हालांकि इस दौरान वैक्सीनेशन नहीं होगा केवल प्रक्रिया पर फोकस रहेगा।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए देश में दो वैक्सीन का मंजूरी मिल चुकी है। ऐसे में जिले में जल्द टीकाकरण शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। वैक्सीन को रखने से लेकर टीकाकरण कराने तक का माइक्रोप्लान स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया है। अधिकारियों के अनुसार अगले सप्ताह से टीकाकरण शुरू हो सकता है। प्रथम चरण में 18 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। टीका रखे जाने वाले सभी स्थानों पर सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। जिले में नागरिक अस्पताल बीके और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के साथ ही 45 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। इसके अलावा आठ बड़े अस्पताल और करीब 350 नर्सिंग होम है। इन सभी जगहों पर करीब 18 हजार स्वास्थ्यकर्मी कार्य करते हैं। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा तैयार कर को-इन पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्वाभ्यास में परखी जाएंगी यह बातें
- प्रत्येक केंद्र पर तीन-तीन कमरे उपलब्ध हों।
- पूर्वाभ्यास के दौरान रजिस्ट्रेशन, टीकाकरण( जब वास्तविक रूप से होगा) के समय 30 मिनट ऑब्जर्वेशन में रखने की क्षमता है।
- प्रत्येक केंद्र पर पांच सदस्यों की टीम अपनी भूमिका के समय समन्वय से काम करे।
इन केंद्रों पर होगा
ग्रामीण क्षेत्र: तिगांव, खेड़ीकलां और कोराली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
शहरी क्षेत्र: सेक्टर-3 स्थित फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू)-1, एफआरयू-2 और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज
कोरोना से बचाव के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और फार्मास्युटिकल फर्म भारत बायोटेक द्वारा तैयार की गई कोवैक्सीन को सरकार द्वारा आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए डेंटल सहित सभी विभागों के अधिकारियों व मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया जा चुका है। आशा कार्यकर्ता, एएनएम समेत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी इसमें सहयोग देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रणदीप पुनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
छह केंद्रों पर टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। जिले में तीन शहरी व तीन ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र इसके लिए चिह्नित किए हैं। एक केंद्र पर 25 लोगों पर पूर्वाभ्यास दो घंटे सुबह 11 से दोपहर 1 बजे के बीच किया जाएगा। इस दौरान वैक्सीनेशन नहीं होगा बल्कि वैक्सीनेशन की प्रक्रिया का तालमेल व प्रबंधन देखा जाएगा।
- डॉ. रमेश, जिला टीकाकरण नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed