फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vaccination list will be made from family identity card

परिवार पहचान पत्र पर अपडेट जानकारी से ली जाएगी टीकाकरण के लिए सूची

Fri, 18 Dec 2020 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Vaccination list will be made from family identity card
फरीदाबाद। कोरोना आपदा से निपटने के लिए अगले वर्ष से टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चरणबद्ध ढंग से सभी नागरिकों का टीकाकरण होगा। इस टीकाकरण के लिए नागरिकों की जो सूची ली जाएगी, वह परिवार पहचान पत्र से ली जाएगी। ऐसे में जिले के सभी नागरिक अपना परिवार पहचान पत्र अवश्य बनवाएं और उसमें अपनी बीमारी से संबंधित कॉलम भी अवश्य भरें। शुक्रवार को यह बात उपायुक्त यशपाल यादव ने कही।
विज्ञापन

उपायुक्त टीकाकरण की तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके तहत प्रथम चरण में सभी स्वास्थ्यकर्मियों, दूसरे चरण में पुलिसकर्मियों व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों, तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों और उसके बाद चौथे चरण में 50 वर्ष से कम आयु के उन नागरिकों को टीका लगेगा जिन्हें कोई बीमारी है। इसके बाद अन्य नागरिकों का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान में पांच सदस्यों की टीम होगी। इसमें दो कर्मचारी पुलिस, होमगार्ड या एनसीसी से होंगे। जबकि तीन कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग से होंगे। बैठक में सीएमओ डॉ. रणदीप सिंह पुनिया, डीआईओ डॉ. रमेश चंद्र, एसएमओ डब्ल्यूएचओ डॉ. संजीव तंवर, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. परीक्षित, आईएमए प्रधान डॉ. पुनिया हसीजा सहित सभी निजी अस्पतालों के संचालक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे बनवाएं परिवार पहचान पत्र:
उपायुक्त यशपाल ने बताया कि कोई भी नागरिक अपने नजदीकी सीएससी, सरल केंद्र या स्कूल कैंप सेंटर पर जाकर अपना परिवार पहचान पत्र बनवा सकता है। इसके अलावा www.meraparivar.haryana.gov.in पर जाकर खुद भी अपडेट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह अपने परिवार के सदस्यों के आधारकार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक खाते की डिटेल व कोई आयु प्रमाण पत्र भी साथ लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि इस दौरान आपरेटर आपके व आपके परिवार के सदस्यों के दस्तावेज के माध्यम से आपके परिवार पहचान पत्र डेटाबेस को अपडेट करेंगे। आपरेटर आपके आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालेगा। जिस पर आपके परिवार के मुखिया या परिवार के किसी सदस्य के हस्ताक्षर करवाने के बाद आपरेटर उस आवेदन पत्र को पीपीपी पोर्टल पर अपलोड करेगा। इसके बाद सिस्टम द्वारा आपका परिवार पहचान पत्र बनने के बाद आपको दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed