{"_id":"607459258ebc3e8ceb0ee6bd","slug":"vaccination-calls-for-less-than-45-but-more-than-44-approval-granted-faridabad-news-noi576726015","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 से कम लेकिन 44 से अधिक भी लगा रहे टीकाकरण की गुहार, मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 से कम लेकिन 44 से अधिक भी लगा रहे टीकाकरण की गुहार, मिली मंजूरी
विज्ञापन
फरीदाबाद। अब 45 से कम लेकिन 44 से अधिक उम्र के लोगों का भी कोरोना रक्षी टीकाकरण हो सकेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने इसकी मंजूरी दी है। उनका कहना है कि आगामी वर्ष में 45 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लोग टीके की डोज ले सकते हैं। वहीं, महिलाओं और बुजुर्गों को टीकाकरण के लिए सुविधा देने के लिए ई-रिक्शा के माध्यम से टीकाकरण केंद्र पर पहुंचने की अपील मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने की है।
मुख्य चिकित्सा अधिकार का कहना है कि जिले में 9891122163 नंबर पर भी संपर्क कर ई-रिक्शा की मांग की जा सकती है। स्थानीय आशा कार्यकर्ता भी इसके लिए सहयोग कर रही है। उनसे भी संपर्क किया जा सकता है। जिले में 78 केंद्रों पर टीकाकरण जारी है। वहीं, कई जगह शिविर लगाए जा रहे हैं। इसमें अब एक जनवरी 2022 में 45 वर्ष पूरा करने वाले लोगों को भी टीकाकरण की अनुमति होगी। विभिन्न टीकाकरण केंद्रों से 44 वर्ष के लोगों को बिना टीका लगाए ही वापस लौटाया जा रहा है। इस संबंध में कई लोग मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में शिकायत देकर टीकाकरण की मांग कर चुके हैं। ऐसे लोगों को अब राहत टीकाकरण के लिए राहत दी गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रणदीप ने बताया कि नवरात्र शुरू हो गए हैं। ऐसे में व्रत करने वाले टीकाकरण के लिए खाली पेट न पहुंचे। फल या सात्विक भोजन करके टीकाकरण कराया जा सकता है। टीकाकरण के लिए कुछ खाकर आएं। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहेगी। साथ ही कमजोरी महसूस नहीं होगी। लोग व्रत में भी फलाहार करके ही टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे।