फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Used to rob truck drivers passing through KGP, four arrested

Faridabad News: केजीपी से गुजरने वाले ट्रक चालकों से करते थे लूटपाट, चार दबोचे

Thu, 22 Feb 2024 06:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 06:01 PM IST
विज्ञापन
Used to rob truck drivers passing through KGP, four arrested
लूट, स्नैचिंग और अवैध हथियार के आरोप में पहले भी जा चुके हैं जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 प्रभारी जगबीर धनखड़ की टीम ने ट्रक चालकों से लूटपाट के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव छांयसा निवासी गौरव, विवेक, नीरज तथा कृष्ण के रूप में हुई है। आरोपी ज्यादातर केजीपी से गुजरने वाले ट्रक चालकों को ही निशाना बनाते थे।

क्राइम ब्रांच टीम आरोपी गौरव को सारण तथा आरोपी विवेक को तिगांव एरिया से 14 फरवरी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से एक-एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद कर अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। जांच में सामने आया गौरव ने अपने साथी नीरज तथा विवेक ने कृष्ण से अवैध हथियार खरीदे थे। आरोपियों की निशानदेही पर नीरज तथा कृष्ण को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया गौरव, विवेक तथा कृष्ण ने 10/11 फरवरी की रात केजीपी हाईवे पर एक ट्रक चालक को लूटा था। आरोपी उसके साथ मारपीट कर मोबाइल व पर्स लूटकर फरार हो गए थे। विवेक से लूट का मोबाइल व सिम कार्ड, आरोपी गौरव से पर्स तथा कृष्ण से 1000 रुपये बरामद किए गए। जांच में सामने आया आरोपी गौरव, विवेक तथा नीरज पुराने अपराधी हैं। सभी के खिलाफ लूट, चोरी, स्नैचिंग, अवैध हथियार इत्यादि के आठ से ज्यादा केस दर्ज हैं। आरोपी नशे का इंजेक्शन लगाकर वारदात को अंजाम देते हैं। आरोपियों का गांव केजीपी के पास होने के कारण ये यहां से गुजरने वालों को ही निशाना बनाते हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed