फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Used to cheat divorced women by trapping them in love trap

तलाकशुदा महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर करता था ठगी

Tue, 24 May 2022 06:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
Used to cheat divorced women by trapping them in love trap
फरीदाबाद। थाना बीपीटीपी पुलिस ने 5 साल से फरार चल रहे एक बदमाश को दुष्कर्म और करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी शादी डॉट कॉम के जरिये तलाकशुदा महिलाओं से संपर्क कर उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसाता था। थाना बीपीटीपी प्रभारी इंस्पेक्टर अर्जुन देव ने बताया कि आरोपी का नाम आकाश (48 वर्ष ) है।
विज्ञापन

वह तलाकशुदा महिलाओं को झांसे में लेकर दुष्कर्म तथा धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देता था। साल 2017 में एक महिला ने महिला थाना सेंट्रल में शिकायत दी थी कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसके 70 लाख का फ्लैट बेचकर पैसे हड़प गया। एक अन्य फ्लैट पर उसने महिला के नाम पर लोन उठाया और पैसे ले गया। शादी की बात करने पर आरोपी फरार हो गया। आरोपी की तलाश शुरू की गई, लेकिन पुलिस से बचने के लिए वह जगह बदल बदल कर रहने लगा। साल 2018 में आरोपी को भगोड़ा घोषित किया गया था। थाना प्रभारी अर्जुन देव की अगुवाई में एसआई संदीप दहिया, उमेद सिंह तथा सिपाही मोहित की टीम ने मंगलवार को नोएडा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के लिए आरोपी को महिला थाना सेंट्रल पुलिस के हवाले किया गया। आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पत्नियों को छोड़ चुका है
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मूल रूप से पंजाब के जालंधर का रहने वाला है। उसकी पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई है। आरोपी फरीदाबाद में केस दर्ज होने से पहले दो बार शादी कर चुका था। दोनों ही बार उसका तलाक हो गया था। आरोपी शादी डॉट कॉम पर ऐसी तलाकशुदा महिलाओं की तलाश करता था। उनके नजदीक आने की कोशिश करता और प्यार के जाल में फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म व धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देता है। आरोपी ने गुरुग्राम में भी एक महिला के साथ 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed