{"_id":"6a342d7cf9e1406c6e0a7891","slug":"uproar-over-removal-of-electricity-meter-at-hanuman-temple-sit-in-protest-held-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72723-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हनुमान मंदिर का बिजली मीटर हटाने पर हंगामा, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हनुमान मंदिर का बिजली मीटर हटाने पर हंगामा, दिया धरना
विज्ञापन
विद्युत विभाग के खिलाफ धरना देते लोग फोटो स्थानीय लोग
लोगों का आरोप-मंदिर को हटाकर जमीन को प्लॉट में मिलाने की कोशिश
आरोप-पार्षद ने बिजली निगम के एसडीओ के साथ मिलकर मीटर हटवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-2 स्थित श्री हनुमान मंदिर का बिजली मीटर हटाए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों और मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। लोगों का कहना है कि वे शुक्रवार को भी प्रदर्शन जारी रखेंगे।
निवासी अशोक ने बताया कि मंदिर में वर्ष 2020 से बिजली मीटर लगा हुआ था, जो पुष्पिंदर तिवारी के नाम पर चल रहा था। इसके सभी बिजली बिल नियमित रूप से जमा किए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 से श्री राम राष्ट्र सेवा ट्रस्ट मंदिर की देखरेख कर रहा है। आरोप है कि इसी दौरान पार्षद दीपक यादव ने बिजली निगम के एसडीओ के साथ मिलकर मंदिर का बिजली मीटर हटवा दिया।
निवासी अनुज, राम यादव और रिंकू ने बताया कि पार्षद की ओर से मंदिर के बिजली मीटर को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही थीं। उनका आरोप है कि मंदिर के साथ लगते 160 गज के एक प्लॉट को किसी व्यक्ति ने खरीदा है और मंदिर को हटाकर उस जमीन को प्लॉट में मिलाने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन पर कब्जा करने की मंशा से यह कार्रवाई की गई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिजली मीटर हटाने से पहले उन्हें कोई नोटिस या सूचना नहीं दी गई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।