फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Uproar at BK Hospital over delay in post-mortem

Faridabad News: पोस्टमार्टम में देरी पर बीके अस्पताल में हंगामा

Sun, 28 Jun 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Uproar at BK Hospital over delay in post-mortem
छह माह की गर्भवती नेहा की हत्या के मामले में परिजनों का गुस्सा फूटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। छह माह की गर्भवती नेहा की हत्या के मामले में शनिवार को पोस्टमार्टम में देरी होने पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने बीके अस्पताल में जमकर हंगामा किया और स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे के बाद शनिवार शाम करीब चार बजे नेहा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

परिजनों का आरोप है कि पिछले दो दिनों से उन्हें अस्पताल के चक्कर कटवाए जा रहे थे। कभी फोरेंसिक टीम उपलब्ध नहीं होने तो कभी गायनी विशेषज्ञ डॉक्टर के मौजूद नहीं होने का हवाला देकर पोस्टमार्टम टाला जा रहा था। मृतका के पिता विजय प्रसाद ने कहा कि उनकी बेटी की हत्या को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पोस्टमार्टम नहीं होने से परिवार को शव के लिए भटकना पड़ रहा था।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि वे पहले सीएमओ कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां सीएमओ नहीं मिले। इसके बाद उन्हें पीएमओ कार्यालय भेजा गया, जहां कार्यालय बंद मिला। परिजनों का आरोप है कि उनके अस्पताल पहुंचने की सूचना मिलते ही अधिकारी कार्यालय बंद कर चले गए। अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया, जिसके बाद शाम करीब चार बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी में रहने वाली नेहा की हत्या के मामले में उसके पति अमित गुप्ता पर हत्या का आरोप है। परिजनों का आरोप है कि अमित ने पहले चुन्नी से गला दबाया और बाद में पानी से भरी बाल्टी में सिर डुबोकर नेहा की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी अपने चाचा को फोन कर घटना की जानकारी देने के बाद फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की जांच में पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी अहम माना जा रहा है।


पोस्टमार्टम में देरी के आरोप के विषय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से उनके पक्ष जानने के लिए उनसे दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed