{"_id":"65e75611a86617aa300a8715","slug":"uproar-after-girls-death-police-conducted-post-mortem-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-21620-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: युवती की मौत के बाद हंगामा, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: युवती की मौत के बाद हंगामा, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अजरौंदा चौक स्थित एसएसबी अस्पताल में भर्ती एक 19 वर्षीय युवती की मौत के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल पर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर की लापरवाही से उनकी बेटी की मौत हुई है। हंगामे की सूचना पाकर तुरंत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजन की संतुष्टि के लिए युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाया।
परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनकी बेटी की मौत हुई है। सेक्टर 70 के रहने वाले एक दंपति ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7:00 बजे उन्होंने अपनी बेटी को अस्पताल में बुखार की शिकायत पर भर्ती करवाया था। सुबह उन्हें फोन पर उनकी बेटी की मौत की सूचना दी गई, जबकि दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन का इस विषय पर कहना था कि लड़की को केवल बुखार की शिकायत ही नहीं थी बल्कि उसके शरीर के कई अंग खराब (मल्टी ऑर्गन फेलियर) हो गए थे। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों की ओर से दी गई रिपोर्ट को सही पाया गया। और शव को परिजन को सौंप दिया गया। हालांकि, इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।