फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   UPI charges at petrol pumps to increase the burden; dealers seek zero-MDR facility.

Faridabad News: पेट्रोल पंपों पर यूपीआई शुल्क से बढ़ेगा बोझ, डीलर्स ने मांगी जीरो-एमडीआर की सुविधा

Tue, 22 Sep 2026 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
UPI charges at petrol pumps to increase the burden; dealers seek zero-MDR facility.
पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री और पेट्रोलियम मंत्री को भेजा पत्र, जीरो-एमडीआर सुविधा जारी रखने की मांग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद।
पेट्रोल पंपों पर 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित पांच रुपये के मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क को लेकर ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने विरोध जताया है। एसोसिएशन ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र और ईमेल भेजकर पेट्रोल पंपों को इस शुल्क से पूरी तरह मुक्त रखने की मांग की है।

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आदर्श दीवान ने बताया कि पेट्रोल पंप पहले से ही सीमित मार्जिन पर काम कर रहे हैं। ऐसे में यूपीआई लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से डीलरों पर सीधे आर्थिक बोझ पड़ेगा। इसका असर खासकर ग्रामीण क्षेत्रों और कम बिक्री वाले पेट्रोल पंपों पर अधिक पड़ेगा।
विज्ञापन


नकद भुगतान बढ़ने की जताई आशंका

एसोसिएशन के अधिकारियों का कहना है कि पेट्रोल पंपों पर डिजिटल भुगतान को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। ग्राहक भी बड़ी राशि के भुगतान के लिए यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। यदि 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर पांच रुपये एमडीआर शुल्क लागू किया जाता है तो इससे डिजिटल भुगतान की रफ्तार प्रभावित होगी। ग्राहकों और पेट्रोल पंप संचालकों के बीच नकद भुगतान को लेकर फिर से निर्भरता बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि फ्यूल सेक्टर में पहले से चली आ रही जीरो-एमडीआर व्यवस्था को जारी रखा जाए। डीलर्स का कहना है कि सीमित मार्जिन वाले पेट्रोल पंपों पर किसी भी अतिरिक्त लेनदेन शुल्क का असर सीधे उनकी आय पर पड़ेगा। इसलिए सरकार इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करते हुए पेट्रोल पंपों को इससे छूट देने का निर्णय ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed