फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Union Minister Manohar Lal will be the chief guest in Hind Ki Chadar Yatra

Faridabad News: हिंद की चादर यात्रा में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल होंगे मुख्य अतिथि

Fri, 14 Nov 2025 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Manohar Lal will be the chief guest in Hind Ki Chadar Yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। नौवीं पातशाही गुरु तेग बहादुर साहिब जी, भाई सती दास, भाई मती दास और भाई दयाला जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हिंद की चादर यात्रा का शुभारंभ 14 नवंबर को फरीदाबाद के सेक्टर-15 से किया जाएगा। इस ऐतिहासिक यात्रा में केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


यह यात्रा हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में निकाली जा रही है। पांच प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की सवारी के साथ यात्रा प्रारंभ होगी। गुरु साहिबान के उपदेशों और बलिदान की गाथा पर आधारित विशेष डिजिटल स्क्रीन यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहेगा।
विज्ञापन




कमेटी सदस्य सरदार रविन्द्र सिंह राणा के अनुसार, यात्रा सुबह नौ बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, सेक्टर-15 से रवाना होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई गुरुग्राम के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा फरीदाबाद से गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल होते हुए 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी, जहां राज्य स्तरीय समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा और यातायात की व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed